सीजी टुडे 24, सरगुजा-
🔷 धोखाधड़ी कारित कर 01 लाख रुपये बैंक लोन स्वीकृत कराकर लोन की स्वीकृत रकम ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार।
🔷 थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त सम्बंधित बैंक खाते का ए.टी. एम कार्ड एवं नगद 10 हजार रुपये किया गया बरामद।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सत्यनारायण चौहान साकिन अमदला थाना लखनपुर द्वारा दिनांक 26/02/25 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के मौसी का लड़का परमात्मा कुमार जो गांव में किराने का दुकान चलाता है, उसका घर प्रार्थी के घर के बगल में है प्रार्थी अपने मौसेरे भाई परमात्मा कुमार को 30 हजार रू० की आवश्यकता होना बताकर बैंक से लोन दिलाने की बात बोला था, तब परमात्मा कुमार द्वारा आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज की मांग की गई, जो दस्तावेज लेकर प्रार्थी अपने मौसेरे भाई के साथ भारत फाईनेंस इन्डसइंड बैंक शाखा लखनपुर के कर्मचारी के पास आया, जो बैंक कर्मचारी द्वारा ऑन लाईन लोन फार्म भरवाकर खाता खोलने की जानकारी दिए एवं 01 लाख रुपये लोन पास होने की बात बताये, उसी समय प्रार्थी का मोबाईल खराब होने से में अपना खाता में लिंक मोबाइल नंबर को परमात्मा को चलाने के लिए दे दिया था। बाद मे परमात्मा कुमार द्वारा प्रार्थी को सिविल खराब होने की बात बताकर लोन स्वीकृत नही होना बताया गया, कि दो तीन माह पूर्व लखनपुर भारत फाईनेंस इन्डसइंड बैंक शाखा लखनपुर के अधिकारी प्रार्थी के घर आये और 01 लाख रुपये का बैंक लोन होने एवं किश्त नही पटने की जानकारी दिए, तब प्रार्थी को अपने मौसेरे भाई परमात्मा के उपर शक हुआ तब उसके पास जाकर उससे पूछा तो वह बैंक लोन स्वीकृत कराकर बैंक खाते से सम्बंधित सिम का उपयोग कर एवं खाते के एटीएम से पैसा निकाल कर उपयोग कर लेना एवं लोन की रकम नही पटाना बताया है, परमात्मा कुमार अब पैसा वापस नही कर रहा है ना ही लोन पटा रहा है, प्रार्थी का मौसेरा भाई परमात्मा प्रार्थी को धोखे में रखकर 01 लाख रुपये का लोन निकलवाकर उपयोग कर लिया है, पूर्व मे भी परमात्मा कुमार 40 हजार रुपये का बैंक लोन प्रार्थी के नाम से करवाकर बिना प्रार्थी कों बताये उक्त रकम की भी निकासी किया था साथ मे 40 हजार रुपये का लोन का किश्त पटा दिया था, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 47/25 धारा 420 भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी परमात्मा कुमार को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम परमात्मा कुमार आत्मज शिवचरण उम्र 24 वर्ष साकिन अमदला थाना लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अपने मौसेरे भाई प्रार्थी सत्यनारायण चौहान के नाम से 01 लाख रुपये का बैंक लोन स्वीकृत कराकर उसके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर एवं बैंक एटीएम से कुल 94 हजार रुपये की निकासी करना बताया, जो 10 हजार रुपये नगद बरामद कराया एवं शेष रकम खाने पीने घूमने मे खर्च होना बताया है, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त सम्बंधित बैंक खाते का ए.टी. एम कार्ड जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयंक मिश्रा, निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक पन्ना लाल, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, चित्रसेन प्रधान सक्रिय रहे।
क्राइम
Admin
27 Feb 2025
🔷 धोखाधड़ी कारित कर 01 लाख रुपये बैंक लोन स्वीकृत कराकर लोन की स्वीकृत रकम ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार।
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768