Current Date:02 Jun 2026





सोनार उत्थान समाज सरगुजा सूरजपुर जिले का किया गया गठन

आज दिनांक 14 सितंबर 2024 को सोनार उत्थान समाज का गठन सूरजपुर जिले का गठन किया गया वर्तमान में सरगुजा संभाग के सभी जिले में समाज का गठन पुर्ण हो चुका है

सोनार उत्थान समाज सरगुजा सूरजपुर जिले का किया गया गठन
सूरजपुर जिले का गठन ऑडिटोरियम हाल में संपन्न हुआ इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम सोनी पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश एवं वर्तमान सरगुजा संभाग प्रभारी उपस्थित थे इस बैठक की अध्यक्षता गोपाल सोनी ने की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों  सिनियर महिला युवा ने जिला अध्यक्ष के लिए संतोष सोनी का नाम प्रस्तावित किया
युवा जिला अध्यक्ष के लिए नीतेश सोनी का नाम ब्लॉक अध्यक्ष महिला श्रीमती उमा देवी सोनी का नाम प्रभारी के समक्ष प्रस्तावित किया ।  इन सभी तीनों पदाधिकारी को 3 वर्षों के लिए प्रभारी द्वारा सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया सरगुजा संभाग के लिए दो प्रमुख सलाहकार संजय सोनी एवं  बसंत सोनी को मनोनीत किया गया है।
   जिला अध्यक्ष युवा जिला अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष महिला ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे जिला उपाध्यक्ष नंदलाल सोनी जयशंकर सोनी राजेंद्र सोनी देवेंद्र सोनी प्रभु दयाल सोनी प्रवीण सोनी अजय सोनी एवं महामंत्री के लिए आनंद सोनी संतोष सोनी
 युवा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी राकेश सोनी श्विकास सोनी रिंकू सोनी विनीत सोनी जिला मंत्री महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा सोनी श्रीमती विभा सोनी श्रीमती निर्मला सोनी श्रीमती रीना सोनी श्रीमती सुनीता सोनी
ब्लॉक अध्यक्ष महिला की कार्यकारिणी ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू सोनी श्रीमती आशा सोनी श्रीमती सरिता सोनी श्रीमती आरती सोनी महामंत्री इन सभी को 3 वर्षों के लिए कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया  कार्यक्रम का संचालन आनंद सोनी ने किया मनोनीत सभी पदाधिकारी को सरगुजा संभाग प्रभारी उपस्थित सदस्य ने हार्दिक बधाई देते हुए अपने दायित्वों का सफल निवृहन करने शुभकामनाएं दी । प्रभारी ने उद्बोधन करते हुए सभी जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों एवं समाज के लोगों से अपील की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को व्यापक रूप से  कमजोर लोगों तक पहुंचा कर समाज के लोगों की मदद करें गरीब से गरीब तबके की आर्थिक उन्नति हो सके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लड़की के माता-पिता को प्रेरित कर सुकन्या समृद्धि योजना शाहिद अन्य सरकारी योजनाओंवी सहयोगों के बारे में बताते हुए लाभान्वित साथ ही बाल विवाह को रोकने एवं लड़के एवं लड़कियों के शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर परशुराम सोनी संभागीय प्रभारी द्वारा कहा गया कि सोनार उत्थान समाज का गठन पूरे संभाग में पूरा हो चुका है कुछ राजनीतिकमहत्वाकांक्षी लोगअपनी व्यक्तिगत स्वार्थ के वजह से समाज को भ्रमित कर विभाजित करने का कोशिश कर रहे हैं एवं संगठन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोनार उत्थान समाज सभी को एक साथ लाकर एक साथ चलना चाहता है और लेकर चल रहा है ऐसे लोगों से समाज के लोगों को सतर्क रहना होगा जो संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि एकता में ही शक्ति है जो वासी और पूरी कर कर समाज को बताते हैं आज तक इस कारण वर्ष समाज इकट्ठा हो ना सका है इतनी मेहनत के बाद पहली बार समाज एकजुट हुआ है और ऐसे लोगों को अब समाज तोड़ने और बांटने में सहयोग न दें ऐसे लोगों का बहिष्कार करें जो समाज तोड़ना चाहता है। हम सब एक साथ होकर एक मजबूत मुट्ठी बने । ना हम अपने आप को पूरी कहें ना हम वासी कहें हम अपने आप को सोनार कहे । यह लोग समाज की भलाई नहीं कर सकते जो समाज तोड़ने की चाहत रखते हैं अगर आप संगठित रहेंगे तो आप मजबूत रहेंगे वाशी पूरी कर समाज को बांटने का जो मंशा है वह कुछ लोगों के महत्वाकांक्षाओं से भरा हुआ है ऐसी महत्वाकांक्षी लोग समाज का भला कभी नहीं कर सकते । इस बैठक में सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे