Current Date:01 Jun 2026





सड़क पेवर निर्माण कार्य महीनों से पड़ा है बंद बीच सड़क पर सामग्री को रखकर भुला ठेकेदार गंभीर दुर्घटनाओं का बना है अंदेशा दो लोगों की जान जाते जाते बची ?

विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज ने नए सिरे से कार्य कराने किया मांग

सड़क पेवर निर्माण कार्य महीनों से पड़ा है बंद बीच सड़क पर सामग्री को रखकर भुला ठेकेदार गंभीर दुर्घटनाओं का बना है अंदेशा दो लोगों की जान जाते जाते बची ?
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

 विकासखंड में अधिकारियों कर्मचारियों की निरंकुश्ता व हटधर्मिता की वजह से निर्माण से लेकर कई कार्यो में खुलकर भ्रष्टाचार बरती जा रही है पूरी तरह से निरंकुश हो चुके विकासखंड के अधिकारीयों कर्मचारीयों पर किसी का अंकुश नहीं होने से लुण्ड्रा जनपद पंचायत क्षेत्र एक तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है ।चाहे व पीडब्ल्यूडी विभाग हो आरईएस विभाग हो या फिर वर्तमान में वसूली को लेकर  सुर्खियों में रहने वाला  शिक्षा विभाग इन सबकी कार्य प्रणाली किसी से छुपी नहीं है ।
घायल व्यक्ति
बता दे की लुण्ड्रा जनपद कार्यालय से लेकर शिव चौक तक बन रहे सड़क के पेवरब्लाक कार्यों में ठेकेदार  इतनी बेखौफ व  मनमानी रवैया अपना रहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता तो दूर कई महीनो से आधा अधूरा कार्य  छोड़ महीनों  से बंद कर दिया है हद की बात तो यह है कि निर्माण कार्य में लगने वाले ईट वह बालू अन्य सामग्री को सड़क के आधे हिस्से से भी ज्यादा जगह पर रखकर खुलेआम दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है जिस पर ना तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान जा रहा है और ना ही विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की ,वहीं निर्माण कार्य इतनी गुणवत्ता विहीन है कि बनते के साथ ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है वह कई जगह धंस गई है  सड़क के आधे हिस्से पर रखे सामग्री से छुटपुट घटनाएं तो आए दिन हो ही रही है वहीं पिछले सप्ताह भर में दो अलग-अलग मोटरसाइकिल सवार युवक रात के अंधेरे में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक का उपचार अभी भी चल रहा है घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी सामग्री को  सड़क से हटवाने की पहल किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने नहीं की या फिर उनकी ठेकेदार से बात करने की हीमाकत ही नहीं हुई ।अब ठेकेदार वह विभाग की इस मनमानी व तानाशाही रवैया  को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि जल्द ही सामग्री को नहीं हटाया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे ।
विधायक प्रतिनिधि ने भी जताई आपत्ति ,नए सिरे से कार्य  कराने का कीया मांग
इस संबंध में जब लुण्ड्रा वासियों ने लुण्ड्रा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज को अवगत कराया तो उन्होंने भी निर्माण कार्य पर गहरी आपत्ति व आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्तालाप कर गहरी नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों के समर्थन में कहा है कि यदि तत्काल सड़क में रखे निर्माण सामग्री को नहीं हटाया गया तो वह ग्रामीणों की मदद से पूरे सामग्री को मलबे के डेर में फेंकवा देंगे साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि पूरे जनपद परिसर से लेकर शिव चौक तक हो रहे पेवरब्लॉक कार्य  में पूरी तरह से गुणवत्ता की अनदेखी की गई है उन्होंने आधा अधूरा हुए कार्यों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से नए सिरे से पुनः गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जाने की आदेश संबंधित ठेकेदार को जारी करने की मांग की है अन्यथा उन्हें भी ग्रामीणों के समर्थन में प्रदर्शन पर आने  विवश होना पड़ेगा ।