Current Date:30 Jun 2026





सेवानिवृत्त पंचायत सचिव समायुदीन को सचिव संघ ने दी भावभीनी विदाई

समायुदीन ने सभी साथियों के प्रति किया आभार व्यक्त

सेवानिवृत्त पंचायत सचिव समायुदीन को सचिव संघ ने दी भावभीनी विदाई
सीजी टुडे24 राजीव कश्यप 
लुण्ड्रा जनपद पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ पंचायत सचिव श्री समायुदीन के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सचिव संघ द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन  जनपद सीईओ सुश्री प्रीति भगत मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज एवं लुण्ड्रा सरपंच सोमार साय स्वच्छ भारत मिशन खण्ड सन्यवक नरेन्द्र सिंह के मुख्य आथिथ्य   में किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं पंचायत सचिवों ने श्री समायुदीन के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं पंचायत विकास में उनके योगदान की सराहना की।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री समायुदीन ने अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण विकास एवं जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर सचिव संघ द्वारा श्री समायुदीन को शॉल, श्रीफल मार्ल्याण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में श्री समायुदीन ने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा के दौरान मिले सहयोग और स्नेह को वे जीवनभर नहीं भूलेंगे सभी सचिवों के अलावा अधिकारीयों कर्मचारीयों का भी विशेष मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा  उन्होंने कहा कि विभिन्न ग्राम पंचायत में अपनी सेवा दी एवं  निर्विघ्न  व  बेदाग छवि के साथ सफलता पूर्वक कार्य किया साथ ही उन्होंने सभी सचिवों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में सचिव संघ के पदाधिकारी, पंचायत सचिवगण एवं अन्य जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन श्री समायुदीन के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ किया गया।