सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, अकीदत एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। मोहर्रम के अवसर पर लुण्ड्रा के बहेराडिह से ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। अध्यक्ष नेसार खान ने कमेटी के ओर से सभी वरिष्ठजनों को हरा साफा बांधकर सम्मान किया।
ताजिया जुलूस बटेराडिह ताजिया चौक मो . स्व. मो . अय्यूब खान मार्ग से निकलकर कादम्बी चौक मस्जिद होकर निर्धारित मार्गों से होते लुण्ड्रा के टोगरी व शिव चौक होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ताजियों का विसर्जन किया गया। जुलूस में विभिन्न चौक चाराहो पर युवाओं बुजुर्गों द्वारा अखाड़ा कला, करतब एवं पारंपरिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नेसार खान ने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन सत्य, न्याय, मानवता और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं।
पर्व के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया।
मोहर्रम का यह पर्व क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल के रुप में संपन्न हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष नेसार खान उपाध्यक्ष मो . सद्दाम हुसैन, सचिव मो . परवेज खान, मो .नावेद खान, कोषाध्यक्ष मो० युसूफ खान के अलावा समुदाय के अन्य लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए कमेटी के अध्यक्ष मों नेसार खान ने सभी वर्गो के लोगों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।
