अंबिकापुर अधिक समय ब्यूरो
शहर के महामाया पहाड़ स्थित हाथी पखना में भव्य प्रतिमा एवं मंदिर की स्थापना के लिए आज 200 ब्राह्मणों के द्वारा सामूहिक शंखनाद कर सुरुआत की गई, दरअसल बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति 10 वर्षों से गणपति स्थापना इस स्थान पर छोटे रूप में कर रही है वही गणपति भगवान की 50 फीट की प्रतिमा बनाने का संकल्प लिया है !इसी क्रम में आज अंबिकापुर शहर के विभिन्न मंदिर मठ के ब्राह्मण के द्वारा सामूहिक यज्ञ हवन वैदिक मंत्र के साथ-साथ शंखनाद कर ईश्वर से प्रार्थना की जल्द ही मंदिर बने वहीं शहर के कई प्रभुत्व जनों का भी सपना है की अंबिकापुर शहर में 50 फिट की गणपति भगवान की प्रतिमा प्रतिमा का स्थापना की जाए इस दौरान बाल गंगाधर गणपति स्थापना समिति के सदस्य आसपास के भक्तजन उपस्थित रहे
