Current Date:13 Sep 2026





छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल जारी, अल्पसंख्यक विभाग में जिले से रज्जू भाटिया को मिली प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी

रज्जू भाटिया को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल जारी, अल्पसंख्यक विभाग में जिले से रज्जू भाटिया को मिली प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी
जशपुरनगर।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब कांग्रेस कमेटी संगठन में फेरबदल का सिलसिला जारी है,पुरे प्रदेश में नए जिलाध्यक्ष के नियुक्ति के बाद अब अल्पसंख्यक विभाग में भी युवा कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन ने अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव की नियुक्ति कि सूची जारी की है, जिसमें जशपुर जिले से कांसाबेल के रज्जू भाटिया(रणवीर भाटिया) को प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर रज्जू भाटिया ने प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार जताया है, वहीं इन्हे नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन में और अधिक मजबूती मिलेगी।