लुण्ड्रा सीजी टुडे 27 राजीव कश्यप
विकाशखंड के कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध उप सरपंच का निर्वाचन किया था तो नहीं कई ग्राम पंचायतों मे निर्वाचन प्रक्रिया से चुनाव संपन्न कराई गई उपसरपंच चुनाव को लेकर पंचायतों में जबरदस्त घमासान का माहौल देखने को मिला।
जनपद सदस्य क्षेत्र लुण्ड्रा के कुल चार ग्राम पंचायतों में से दो में निर्विरोधएवं दो में चुनाव की स्थिति निर्मित हुई बीडीसी राजेश सोनी ने पहल करते हुए आपसी सहमति व सामजस्य स्थापित कर ग्रापं लुण्ड्रा से रवि बानी एवं ग्रांप दोरना से नेहरु प्रधान को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया , वहीं डहौली से सेराज खान तथा ग्राम पंचायत चिरंगा नवापारा से राजेश कुजूर को निर्वाचन प्रणाली के तहत 06 के मुकाबले 11 मतों से राजेश कुजूर उप सरपंच निर्वाचित हुए एवं बटवाही ग्रांपं से आशीष यादव उप सरपंच चुने गए हैं।
चुनाव व जीत घोषणा पश्चात उनके समर्थकों ने उत्साह के साथ रंग गुलाल वह आतिशबाजी कर खुशी मनाई
