अंबिकापुर 24 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण विभाग आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे अपरान्ह तक जिला स्तर पर निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंन्द्रों में आयोजित है। ऑनलाइन फार्म भरने वाले सभी पात्र परीक्षार्थी विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर विद्यार्थी का आवेदन क्रमांक व विद्यार्थी के पिता का मोबाईल नम्बर अंकित कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एवं संबंधित विकासखण्ड के मंण्डल संयोजक से सम्पर्क कर सकते हैं।
सरगुजा
Admin
24 Feb 2026
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2026-27 कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 01 मार्च को
पात्र परीक्षार्थी विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर आवेदन क्रमांक व पिता का मोबाइल नंबर से कर सकते हैं प्रवेश पत्र डाउनलोड