Current Date:27 Oct 2026





लुण्ड्रा सरगुजा में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

एक घंटे में लुण्ड्रा पुलिस ने पाई सफलता

लुण्ड्रा सरगुजा में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने शिकायत के बाद तेजी दिखाते हुए महज चंद घंटे में चार संदिग्धों को पकड़ लिया। 

   सूत्रों के अनुसार पीड़िता  सोमवार को लुण्ड्रा  में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने रात्रि में आई थी इसी दौरान लिफ्ट देने के बहाने मौके का फायदा उठाकर चार लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है इधर पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोपहिया वाहन एक स्कुटी व एक मोटरसायकल भी जब्त कर लिया है। 
 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने की  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच वह संदेहियो की  पता तलाश कर धर पकड़ शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित आरोपियों और घटना से जुड़े संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई और कार्रवाई तेज कर दी।
पुलिस ने एक घंटे के भीतर चार आरोपियों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल संदिग्धों की जानकारी जुटाने के बाद लुंड्रा थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने करीब एक घंटे के भीतर चार आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू की। पकड़े गए लोगों में एक विधि से संघर्षरत बालक के अलावा तीन वयस्क शामिल हैं। मामले की जांच में पुलिस ने सभी से पूछताछ की।
*चार लोगों के घटना में शामिल होने का दावा*
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विधि से संघर्षरत बालक समेत चारों आरोपियों ने कथित तौर पर घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। हालांकि, मामले से जुड़े तथ्यों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
आरोपियों में तीन वयस्क और एक नाबालिग पीडिता की शिकायत पर पास्को समेत इन धाराओं में कोई गिरफ्तारी
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 231/26 धारा 137(2) (1), 65 (1) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम ने विवेचना एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता का कथन लेखबद्ध किया गया, एवं मामले में शामिल संदेहियो की जानकारी ली गई, थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 01 घंटे के भीतर ही प्रकरण में शामिल (01) विधि से संघर्षरत बालक (02) सुनील कुमार नागेश आत्मज गुडन राम उम्र 19 वर्ष ग्राम अगासी थाना लुण्ड्रा (03) मंगल राम आत्मज भुलसी उम्र 24 वर्ष ग्राम अगासी थाना लुण्ड्रा (04) शैलेन्द्र लकड़ा आत्मज गंगा लकड़ा उम्र 29 वर्ष ग्राम अगासी थाना लुण्ड्रा कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 04 आरोपियों द्वारा घटना कारीत करना स्वीकार किया गया जिससे पुलिस दीक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया जहां सेविधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में एवं अन्य को जेल दाखिल कर दिया गयाहै
पुलिस जांच में सामने अभी सामने आ सकते हैं और कई खुला से
लुंड्रा पुलिस मामले की जांच में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। उपलब्ध साक्ष्यों, आरोपियों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी बताए गए व्यक्तियों के खिलाफ आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय की प्रक्रिया के तहत होगा।
*मामले में इन पुलिस कर्मियों का रहा सक्रिय योगदान
इस पूरे मामले को महज 1 घंटे के भीतर सुलझाने में लुण्ड्रा  थाना प्रभारी अशफाक अहमद अंसारी,प्रधान आरक्षक नारायण मिंज महिला आरक्षक प्रेमा मरावी आरक्षक राजकुमार यादव इबनुल खान धीरेंद्र पैकरा का सक्रिय योगदान रहा