Current Date:02 Jun 2026





सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या कल सरकार की इस नेक कार्य को देंगे अंबिकापुर के नागरीक श्राद्ध

इसका विरोध प्रदर्शन करने का होगा अनोखा तरीका

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या कल  सरकार की इस नेक कार्य को देंगे अंबिकापुर के नागरीक श्राद्ध
सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप

शहर की जर्जर सड़कों के मरम्मत के लिए बार - बार जनप्रतिनिधियों के साथ ही शासन और प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराए जाने के बाद भी कोई पहल नहीं किए जाने से त्रस्त नागरिकों द्वारा विरोध स्वरुप  सड़क सत्याग्रह व अन्य समाज सेवी संगठनो द्वारा सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन दो अक्तूबर को अपरान्ह साढ़े तीन बजे घड़ी चौक अंबिकापुर में सरकारी व्यवस्था के इस तंत्र को लेकर के श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस आंदोलन के संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह गहरवार ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने आह्वान करते हुए कहा कि जिन सम्मानित नागरिकों की आत्मा जीवित हो वह सब सिस्टम के इस श्राद्ध कार्यक्रम में अवश्य पधारें, शोकाकुल समस्त नागरिक अंबिकापुर..!
         संयोजक डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र और खासकर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सड़को की हालत बेहद खराब है। कई प्रयासों और जन आंदोलनों के बावजूद शासन, प्रशासन, के कान में जूं तक नहीं रेंगती है। ऐसा लगता है जैसे सिस्टम मर चुका है। मरे हुए लोगों के लिए हमारे देश में श्राद्ध का विधान है।