जशपुरनगर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के समग्र विकास के लिए एक व्यापक विजन पर कार्य हो रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिले के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों तक संपर्क मार्गों, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने हेतु अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। हर घर बिजली की पहुंच हो,इसके तहत नए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, खंभों का निर्माण, विद्युत तारों के विस्तार और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इससे हर रोशन तो होंगे ही औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में कुनकुरी में 400/220 केवी क्षमता के सबस्टेशन जो प्रदेश का पांचवां सबसे बड़ा सब स्टेशन होगा, बगीचा के झिकी और फरसाबहार में 132/33 केवी क्षमता का सबस्टेशन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके साथ ही जिले में मुख्यमंत्री विद्युल अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत पत्थलगांव एवं कुनकुरी डीवीजन के अंतर्गत 4-4 गांवों एवं जशपुर डिवीजन के अंतर्गत 01 ग्राम में विद्युत सबस्टेशन एवं विद्युत लाईनों का निर्माण किया जाएगा। पत्थलगांव डीवीजन के अंतर्गत ग्राम रेडे में 3 करोड़ 08 लाख 44 हजार रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 8 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 20 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य, ग्राम पालीडीह में 3 करोड़ 13 लाख 72 हजार की रुपए लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 2.5 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 12 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य, ग्राम खुटेरा में 2.25 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 01 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 07 किमी लंबाई की 11 केवी लाईन का निर्माण कार्य तथा ग्राम चेटबा में 2.52 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 2 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 10 किमी लंबाई की 11 केवी लाईन का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
कुनकुरी के हर्राडांड में स्थापित होने वाला सबस्टेशन प्रदेश का पांचवां सबसे बड़ा सबस्टेशन होगा
इसके साथ ही कुनकुरी डिवीजन के अंतर्गत ग्राम सलियाटोली में 2.88 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 6 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 13 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य, ग्राम बीपाटपुर में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 16 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 18 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम भगोरा में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 5 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 12 किमी लंबाई की 11 केवी लाईन का निर्माण कार्य तथा ग्राम समडामा में 2.91 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 16 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 03 किमी लंबाई की 11 केवी विद्युत लाईन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जशपुर डिवीजन के अंतर्गत ग्राम मैनी में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से 3.15 मेघा वोल्ट एम्पियर क्षमता का नया सबस्टेशन के साथ ही 1.4 किमी लंबाई की 33 केवी विद्युत लाईन तथा 20.5 किमी लंबाई की 11 केवी लाईन का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
जशपुर
Admin
06 Aug 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र गति से हो रहा विकास
12 नए उपकेंद्रों के साथ ही सैकड़ों किलोमीटर विद्युत लाइनों के लिए मिली स्वीकृति,जल्द शुरू होगा निर्माण
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768