जिले के फरसाबहार ब्लॉक अंतर्गत बारो पंचायत के उरांव पारा के ग्रामीणों को अब अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। सीएम कैंप कार्यालय के निर्देश पर वहां के खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है।उरांव पारा का ट्रांसफार्मर बीते 9 जुलाई को खराब हो गया था, जिससे ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चूंकि फरसाबहार क्षेत्र नागलोक के नाम से विख्यात है, ऐसे में रात को घर में अंधेरा होने से हमेशा जहरीले सांपों व अन्य जीव जंतुओं का खतरा बना हुआ रहता है। इस परेशानी को लेकर गांव के लोग सीएम कैंप कार्यालय में जाकर आवेदन दिए थे। जिस पर सीएम कैंप कार्यालय से विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद विभाग ने बारो पंचायत के उरांव पारा में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। समस्या का समाधान हो जाने से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी जाती है और उसका समाधान भी किया जाता है। जिससे सीएम कैंप कार्यालय लोगों की आस का केंद्र बन चुका है और लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं।
जशपुर
Admin
20 Jul 2024
सीएम कैंप कार्यालय के निर्देश पर ग्रामीणों को मिली अंधेरे से मुक्ति, लगा नया ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव डूबा था अंधेरे में
ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव डूबा था अंधेरे में
जशपुरनगर।सी जी टुडे 24
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768