Current Date:02 Jun 2026





रघुनाथपुर बुटापानी से नेशनल हाइवे 43 को जोड़ने वाली लोगों की प्रमुख बहु प्रतिछित मांग हुई पूरी

237.23 लाख की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन

रघुनाथपुर बुटापानी से नेशनल हाइवे 43 को जोड़ने वाली लोगों की  प्रमुख बहु प्रतिछित मांग हुई पूरी
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सहकारी समिति नेशनल हाईवे 43 को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग कई दशकों से उपेक्षा का दंश झेल लोगों के लिए परेशानी का सबक बन गया था बरसात के दिनों में तो चलना दुभर हो गया था वहीं बाकी दिनों में गिट्टी नुमा पत्थर वह जगह-जगह घुटने भर गड्ढों में सडक तब्दील हो जाने के वजह से  आय दिन लोग गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे स्थानीय जल प्रतिनिधियों सहित रघुनाथपुर सुमेरपुर बटवाही सहित आसपास के क्षेत्रवासियों ने कई बार शासन प्रशासन को उक्त मार्ग के जीर्णोधार की मांग कर चुके थे किंतु केवल मिट्टी मुरुम डाल केवल खानापूर्ति कर दी जाती थी स्थानीय जनप्रतिनिधियोंव ग्रामीणों नेइस समस्या को लेकरक्षेत्रीय विधायकप्रमोद मेंस को अवगत कराते हुए बताया कि उक्त मार्ग के डामरीकरण हो जाने से जहां लोगों को चार से पांच किलोमीटर की दूरी काम हो जाएगी वहीं बरसात मेंबूटा पानीमें निवास रख सैकड़ो लोगों कोअस्पताल या अन्य कार्यों से रघुनाथपुर या मुख्य मार्ग आने में जो जहमत उठानी पड़ती है उससे भी मुक्ति मिल जाएगी खास तौर पर स्कूली बच्चों को काफी मदद मिलेगी समस्या की गंभीरता को लेते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने अथक प्रयास करते हुए तत्काल मुख्य मंत्री ग्रामीण सड़क योजना में नाम जुड़वा लोग निर्माण विभाग को प्रपोजल बनाने कहा और उनके क्षेत्र के समस्याओं को लेकर लगातार सरकार से मांग अनुरूप स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई जिसका आज विधि विधान से 2 किलोमीटर सड़क मार्ग की 237 .23 लाख की लागत से स्वीकृत सड़क का भूमि पूजन किया गया ।

      लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने रघुनाथपुर सुमेरपुर और बटवाही पंचायत के नागरिकों को पक्की सड़क की सौगात सौंपते हुए कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा चुनाव के दौरान ही उक्त सड़क की मांग की गई थी जिसकी  घोषणा भी मेरे द्वारा किया गया था आज जनता जनार्दन के आशीर्वाद से किए गए अपने वादा को पूराकर आप सबको यह दो किमी . की  पक्की सड़क की सौगात सौंप रहा हूं उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत इस सड़क का निर्माणकर्ता  जे के कंस्ट्रक्शन कंपनी को सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने की हिदायत देते हुए लोग निर्माण विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को भी लगातार मॉनीटरिंग कर अपने देखरेख में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने निर्देशित किया तथा मुख्य अतिथि प्रबोध मिंज ने तय समय सीमा में गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य करने का निर्देश निर्माण एजेंसी और संबंधित ठेकेदार को दी है। 
        इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने हुए कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद क्षेत्र की हर छोटी मोटी मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जन  हित की चिंता करने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक हमारे लुण्ड्रा क्षेत्र को मिला है आज उनके प्रयास से समूचा लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, फूल पुलिया सहित अधोसंरचानात्मक कार्य  करोड़ों में  क्षेत्र में चल रहे है और भी कई बड़े जनहित के  कार्यों को लेकर लगातार विधायक चिंता कर रहे हैं वह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैजिसका नतीजा है कि लगातार क्षेत्र में बड़े-बड़े कार्यो की स्वीकृति प्रदान हो रही है यह लुण्ड्रा क्षेत्र का सौभाग्य है कि हमें एक संवेदनशील व जनता के मर्म को बारीकी से समझने वाले  विधायक मिले हैं । भाजपा मण्डल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश कुमार जायसवाल ने भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहां कीआजविधायक के नेतृत्व में लुण्ड्रा क्षेत्रचौथी व सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हैलोगों की हर मांगपूरी हो रही हैअल्प समय में ही करोड़ों के कार्य प्रगति पर हैं उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी कई और विकास के नए सोपान लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रबोध मिंज जी के नेतृत्व में तय करेगी। 
       इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्रीमति कंचन जायसवाल, रघुनाथपुर सरपंच बसंत खाख़ा सुमेरपुर सरपंच एल्विस कुजूर, सहकारी समिति बटवाही के अध्यक्ष प्रेमकुमार, जनपद सदस्य रीना एक्का विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज, भाजपा के वरिष्ट नेता रामविचार यादव बुद्धसागर सिंह, संवाद प्रमुख राजीव कश्यप ,दिनेश कुमार यादव, बटवाही उप सरपंच आशीष यादव, लालमाटी उपसरपंच शहजाद आलम, जयप्रकाश यादव, दिलीप प्रजापति,के अलावा लोकनिर्माण विभाग के एस डी ओ पी के सिन्हा , तकनीकी सहायक श्रीमती सरिता ठाकुर विभागीय कर्मचारीगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक और काफी संख्या मे भाजपा नेता सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।