सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप
प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर लुण्ड्रा हिंदू युवा एकता मंच के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है जो की लुण्ड्रा से 5 ग्रामों का भ्रमण करते हुए रियासत कालीन प्रसिद्ध वह प्राचीन सिद्धिदात्री मां नन्दोला रानी देवी मंदिर डडगांव पहुंच संपन्न होगी जिसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है शोभायात्रा आज दोपहर 3:00 बजे लुण्ड्रा स्थित दुर्गाबाड़ी से निकल सर्वप्रथम मां महामाया मंदिर में मत्था टेक आगे के लिए रवाना होगी जो ग्राम करांकी होते बहेराडीह से डहौली , दोरना होते ग्राम डडगांव के नन्दोला रानी देवी मंदिर पहुंच समाप्त होगी ।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा आरती आदि से स्वागत किया जाएगा
तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक संजय सुरीला माता जागरण कार्यक्रम की प्रस्तुती करेंगे ।
शोभायात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू युवा एकता मंच ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित होने आग्रह कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने आह्वान किया है
बता दें कि प्राचीन व रियासत कालीन मंदिर में कई धार्मिक मान्यताएं छुपी हुई है तथा यहां पूरे 9 दिनों तक मेले का भी आयोजन किया जाता है एक छोटे से स्वरूप मेंस्थापित मंदिर को लुण्ड्रा जमींदार वह पूर्व विधायक ठाकुर विजयनाथ सिंह बाबा ने भव्य रूप से तैयार कराया है यहां की देवी लुण्ड्रा जमीदार की कुलदेवी भी मानी जाती रहीं है जहां बली प्रथा का भी रिवाज है । आदि काल से चली आ रही पुजा पाठ की परंपरा आज भी कायम है।
