Current Date:03 Jul 2026





स्मरण पखवाड़ा : 05 जुलाई को लुण्ड्रा में होगा बृहद नागरिक सम्मेलन -.: प्रदेश मंत्री समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की रहेगी मौजूदगी

मंडल अध्यक्ष सतीष जायसवाल ने  सभी भाजपाइयों के अलावा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता का कीया अपील

स्मरण पखवाड़ा : 05 जुलाई को लुण्ड्रा में होगा बृहद नागरिक सम्मेलन -.: प्रदेश मंत्री  समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की रहेगी मौजूदगी
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा। स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 05 जुलाई को सामुदायिक भवन लुण्ड्रा में एक भव्य एवं बृहद नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी
इसके  साथ ही मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं स्मरण पखवाड़ा प्रदेश समिति के सदस्य जितेंद्र वर्मा सांसद चिंतामणि महाराज विधायक प्रबोध मिंज  भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ एवं दिग्गज नेताओं की उपस्थिति प्रस्तावित है।

मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल में बताया कि भाजपा मंडल लुण्ड्रा  द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न समसामयिक विषयों, क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल स्मृति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
सतीश जायसवाल ने सभी भाजपा मोर्चा पर पोस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा  ग्रामीणों एवं  सभी प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।