Current Date:02 Jun 2026





विधायक राजेश अग्रवाल ने अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

राम लला के दर्शन के लिए अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई विशेष ट्रेन

विधायक राजेश अग्रवाल ने अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप

श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज सोमवार को विधायक ने ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "यह यात्रा हमारे भांजा राम का प्रतीक है, जो हम सभी के दिलों में बसी है। हमारे क्षेत्र के विकास के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का श्री राम जी से विशेष रिश्ता है, और भांजा राम का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यात्रा को लेकर सरगुजा संभाग के भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा रेलवे स्टेशन राममय हो गया। विधायक ने कहा, "इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं हमारी एकता और संस्कृति को और मजबूत करती हैं।"

श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और भक्ति का भाव स्पष्ट था, और सभी ने इस विशेष यात्रा के लिए साय सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।