सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज हाथी प्रभावित क्षेत्र असकला बीरा दोरना आदि क्षेत्रों में पहुंच हाथी द्वारा पहुंचाय गए जान माल की वस्तु स्थिति से अवगत हो ग्रामीणों से मुलाकात किया एवं उन्हें आस्वस्थ किया कि शीघ्र अति शीघ्र हाथियों के दल को क्षेत्र से बाहर कर दिया जाएगा साथ ही यह भी समझाइस दिया कि हाथीयों के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ ना करें और पूरी सावधानी तथा सतर्कता बरतें तथा वन विभाग को भी हाथियों के आवागमन व उनके ठहराव वाले जगहों पर सतत निगरानी रखने आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
विदित हो कि लुण्ड्रा विकाशखंड में पिछले पखवाडे भर से अलग-अलग क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है तीन लोगों को मौत के घाट उतार लाखों रुपए का नुकसान भी कर चुका है ।ऐसे में क्षेत्रवासी हाथियों के आतंक को लेकर भयभीत एवं दहशत में हैं । वस्तु स्थिति की जायजा लेने पहुंचे विधायक प्रबोध मिंज के समक्ष लोगों नेअपनी बडास भी निकाली विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हाथियों को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरते दुरी बनाये रखें किसी भी स्थिति में हाथियों से छेडछाड न करे उन्होंने आशवस्त करते हुए कहा कि शीघ्र अति शीघ्र क्षेत्र से हाथियों के दल को बाहर खदेड़ा जाएगा । तथा मौके पर उपस्थित वन अमला को निर्देशित करते हुए कहा कि हाथी विचरण क्षेत्र तथा उनके आवागमन एवं ठहराव वाले स्थान पर सतत निगरानी रखें एवं जिसने जल्दी हो सके हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर भेजना सुनिश्चित करें इस दौरानमंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव भी साथ उपस्थित थे ।
विधायक के दौरा कार्यक्रम के तहत ही आ धमका हाथी
ग्राम असकला में जब विधायक प्रबोध मींज ने हाथियों द्वारा तोड़फोड़ किए गए स्थान पर जाकर वस्तु स्थिति का जाएजा ले रहे थे तभी चंद फर्लांग की दूरी पर दो हाथी अचानक से देखे गए जिससे घबराकर तत्काल सभी को वहां से हटाया गया ।
30 हाथियों का दाल अलग-अलग स्थानों पर है डटा
लुण्ड्रा क्षेत्र में 30 हाथियों का दल वर्तमान में विचरण कर रहा है जिसमें से 27 हाथी रघुपुर धौरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर बॉर्डर आसपास हैं वहीं दो हाथी लमगांव व बटवाही ग्राम के गन्ना खेत में है एवं एक हाथी असकला दोरना के जंगलों में भ्रमण कर रहा हैवन विभाग लगातार हाथियों पर नजर बनाई हुई है एवं लोगों को उस और जाने से रोक रही है साथ ही मुनादी भी लगातार कर रही है
सरगुजा
Admin
07 Aug 2025
हाथी प्रभावित ग्रामों में पहुंचे विधायक प्रबोध मिंज ने लिया जायजा लोगों को सतर्कता बरतने सहित वन अमला को किया एलर्ट
30 हाथियों का दल कर रहा क्षेत्र में विचरण
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768