Current Date:01 Jun 2026





एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर लुण्ड्रा व्यापारीयों ने भी दी पुरजोर समर्थन ?

भाजपा लुण्ड्रा ने मांगा व्यापारियों से समर्थन लाभों के बारे में दी विस्तार पूर्वक जानकारी

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर लुण्ड्रा व्यापारीयों ने भी दी पुरजोर समर्थन ?
लुण्ड्रा सीजी टुडे 24 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इस अधिनियम को लागू करने हेतु  नेता जनप्रतिनिधि  व्यापारी से लेकर आमजानताओं तक समर्थन मांगे जा रहे हैं। 
   इसी तारतम्य में जिला भाजपा के आह्वान पर भाजपा मंडल लुण्ड्रा में भी कार्यक्रम के संयोजक अरविंद गुप्ता एवं सह संयोजक दीलीप प्रजापति व अभिषेक पावले के नेतृत्व में एवं मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज कि विशिष्ठ उपस्थिति में व्यापारी संघ लुण्ड्रा कि आवश्यक बैठक रैन बसेरा में आहुत कि गई ।
बैठक में भाजपाईयों द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव कि महत्ता व इसके लाभों को विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि इससे  जहाँ समय समाधन व प्रशासनिक खर्चो में कमी आएगी वहीं देश के विकाश की परियोजनाओं में भी निरन्तरता आएगी तथा लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक प्रभावी पारदर्शी व आर्थिक सृदृणता मिलेगी। इस दौरान व्यापारी  संघ लुण्ड्रा के  राजेश सोनी, शेखर अग्रवाल,रघुवीर अग्रवाल, शैलेष तिवारी, दीपक बानी,श्रवण गोयल, विवेक सोनी, उमेश बानी , शंकर सोनी , अखिलेश गुप्ता, अनोज  ठाकुर, अरुण प्रधान, दुकालु प्रधान, रुपानंद शाह, पवन अग्रवाल , अखिलेश गुप्ता , सचिन सोनी, आशीष रिंकु तिवारी मनीष कश्यप हरिश कश्यप सहित दर्जनों व्यापारीगण व संघ पदाधिकारी के अलावा भाजयुमों अध्यक्ष लाल जयंत नाथ सिंह  राकेश सिंह, राजीव कश्यप  राजेश कुजूर नरेंद्र शुक्ला सूरज टोप्पो रामकिशुन यादव महानंद दास अघहन राम आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।