सीजी टुडे 24
केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जो मूल जनगणना के साथ की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है।
जातिगत जनगणना केंद्र सरका का विषय
वैष्णव ने कहा, "1947 से अब तक जाति जनगणना नहीं की गई है। यह मुद्दा पहले मनमोहन सिंह सरकार ने उठाया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। जाति जनगणना केवल केंद्र सरकार का विषय है, और यह जरूरी है कि सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित किए बिना इसे लागू किया जाए।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ राज्यों ने जाति जनगणना का काम पहले ही ठीक तरीके से किया है, लेकिन केंद्र इसे पूरी तरह से जनगणना के मूल प्रक्रिया के साथ जोड़ने जा रहा है।
