सीजी टुडे 24
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदेश व जिला भाजपा संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों एवं बूथ कमेटी की आवश्यक बैठक आज दिनांक 8 अप्रैल मंगलवार को 3 :30 पर लुण्ड्रा सामुदायिक भवन में रखी गई है जिसमें जिले से नियुक्त बतौर प्रभारी सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं जिला मंत्री इंन्दर भगत तथा मंडल प्रभारी राजकुमार बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा
मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल ने मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला,मंडल, एवं बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं से गोष्ठी सह सम्मेलन में नियत समय पर शामिल होने का आग्रह किया है।
