जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचीव श्री अमित जिंदल जी के मार्गदर्शन में विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के पी.एल.व्यी. पंकज कुमार मिश्रा के द्वारा आज दिनांक 20.08.2023 को उदयपुर के ग्राम विशुनपुर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर वहां उपस्थित लोगों को नालसा ( आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं) योजना, 2010 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिरण द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी एजेंसियों द्वारा पीड़ितों को तत्काल सहायता प्राप्त करवाना सुनिश्चित किया जाता है उन्होने बताया कि आपदा प्रबंधन के बारे सभी को जागरुक होने की आवश्यता है। प्राधिकरण से आपदा ग्रस्त पीड़ितों को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान उपलब्ध है, जो पीड़ितों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्धेश्य मानव निर्मित और प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को कानूनी सेवाएं प्रदान करना है जो अवांछित अभाव की प्रस्थितियों में सामूहिक आपदा, जातीय हिंसा, जातीय अत्याचार, सूखा बाढ़, भूकम्प या औद्यौगिक आपदाओं के शिकार हैं।
