सी जी टुडे24 सरगुजा
मान. राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार तथा मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ०ग०) श्री के.एल. चरयाणी जी के निर्देशन में नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025 के अन्तर्गत दिनांक 08.08.2025 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अम्बिकापुर में लीगल सर्विस क्लीनिक की स्थापना की गई।
नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के तहत डिफेंस पर्सनल्स, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके आश्रितों के लिए विधिक सेवा तथा सहायता प्रदान किये जायेगा। उक्त योजना का सुचारू रूप से कियान्वयन किये जाने हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अम्बिकापुर में लीगल सर्विस क्लीनिक स्थापित किया गया।
लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) सुश्री लीनम बनसोडे जी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) सुश्री लीनम बनसोडे जी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) कैप्टन (आई.एन.) यू.एस. चारण जी, भूतपूर्व सैनिकगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) के एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) के कर्मचारीगण तथा पी.एल.व्ही. उपस्थित रहे।
सरगुजा
Admin
08 Aug 2025
अम्बिकापुर में किया गया लीगल सर्विस क्लिनिक की स्थापना
नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 अन्तर्गत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अम्बिकापुर में की गयी स्थापना
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768