सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
खाना नहीं देने की मामूली बात पर आवेश में आकर आरोपी ने अपनी बहु को ही टांगी से प्राण घातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया और जुर्म से बचने शव को घर से 100 मीटर की दूरी पर ही बाडी में गड्ढा खोदकर दफन कर मिट्टी डाल रहा था तभी आस पड़ोस व उसके पति द्वारा गड्ढा पर मिट्टी डालते देख लिए जाने पर आरोपी की मशां पूरी नहीं हो सकी और हत्यारा ससुर को पकड़ लुण्ड्रा पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई सूचना प्राप्त होते ही लुण्ड्रा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच आरोपी ससुर को हत्या के चंद घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया ।
लुण्ड्रा पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ईश्वर राम निवासी चलगली ईमलीटिकरा थाना लुण्ड्रा द्वारा बीते दिनांक 16 जुन सोमवार को थाना लुण्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक को प्रार्थी दोपहर मे नदी में मछली मारने गया था घर में प्रार्थी की पत्नि सरस्वती अकेली थी एवं प्रार्थी के पिता पनमेश्वर गांव बस्ती तरफ गया हुआ था, शाम को प्रार्थी घर वापस आकर देखा तो घर अन्दर परछी में जमीन पर खून गिरा हुआ था और प्रार्थी की पत्नि घर मे एवं आसपास मे खोजने पर नहीं दिख रही थीं, प्रार्थी का पिता पनमेश्वर प्रार्थी की पत्नि सरस्वती की घर परछी में हत्या कर घर से 100 मीटर दूरी पर बाड़ी में शव को छिपाने की नियत से फावड़ा से गडढा खोदकर मिटटी डाल रहा था इधर ढूंढते ढूंढतेजब प्रार्थी ने देखा तो आस पड़ोस के अन्य व्यक्तियों द्वारा मौक़े पर हो हल्ला करने पर गाँव के अन्य लोग भी मौक़े पर आ गए , उसी समय प्रार्थी का पिता पनमेश्वर घर के पास आकर बताया कि बहु द्वारा खाना नहीं देने की बात पर से आरोपी आवेश मे आकर अपनी बहु सरस्वती कों टांगी से गंभीर चोट कारित कर हत्या कर दिया है एवं शव को छुपाने की नीयत से गडढा खोदकर दफना देना बताया , प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 126/25 धारा 103(1), 238 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले कों संज्ञान मे लेकर पुलिस टीम द्वारा तत्काल विवेचना करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया तो आरोपी पनमेश्वर आत्मज तसील उम्र 55 वर्ष निवासी चलगली ईमलीटिकरा ने हत्या कर मृतिका के शव कों छुपाने की नीयत से गड्ढे मे दफ़ना देना स्वीकार किया गया , पुलिस टीम द्वारा एसडीएम धौरपुर की उपस्थिति मे गवाहों के समक्ष शव को बाहर निकलवाकर शव का पीएम पंचनामा कर आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी एवं गड्ढा खोदने मे प्रयुक्त फावड़ा एवं घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहना हुआ कपड़ा जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर जेल दाखिल कर दिया गया
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक जितेंद्र भगत, आरक्षक इबनुल खान, धीरेन्द्र कुमार सिंह, शिव प्रसाद खलखो, वीरेंद्र खलखो, निरंजन बड़ा सक्रिय रहे।
