Current Date:03 Jun 2026





जयंत मिंज बनाये गये अजजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - कार्यकर्ताओं में हर्ष

कहा निष्ठा से करुगां प्राप्त दायित्व का निर्वहन

जयंत मिंज बनाये गये अजजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - कार्यकर्ताओं में हर्ष
सीजी टुडे24 राजीव कश्यप
भारतीय जनता पार्टी द्वारा  वर्तमान में घोषित की गई प्रदेश जिला व एवं मोर्चा प्रकोष्ठों की जंबो लिस्ट में लुण्ड्रा मंडल से जयंत मिंज को अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है तथा वरिष्ठ व कनिष्ठ  भाजपाइयों  में एक जबरदस्त खुशी व उत्साह का संचार हुआ है बता दें कि जयंत मिंज को खासा राजनीतिक अनुभव प्राप्त है वे भाजयुमो व भाजपा मंडल अध्यक्ष से लेकर युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री जैसे दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि लुण्ड्रा भी है । नियुक्ति को लेकर जयंत मिंज ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी  के एक कर्मठ निष्ठावान  कार्यकर्ता है पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी उसका वह सफलतापूर्व पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोडेंगें ।