Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

10 से 12 किमी . पैदल चल कर सैकड़ों महिला पुरुष भीगते बारिस में पहुंचे धौरपुर

लुण्ड्रा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
जनपद पंचायत लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम चित्तरपुर में महिला समूह द्वारा संचालित रासन वितरण में अनियमितता की शिकायत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज 16 जून को  एसडीएम न्यायालय धौरपुर  का घेराव करने सैंकड़ों महिला पुरुष पैदल भीगते बारिश में 10 से 12 किलोमीटर की सफर तय कर एसडीएम   न्यायालय पहुंचे किंतु आज टीएल मीटिंग में होने की वजह से कोई अधिकारी कार्यालय में नहीं होने की वजह से दुरभाष  पर चर्चा हुई और आश्वासन दिया गया कि एक दिन बाद कल 17 जून को पूरे 3 माह का राशन वितरण करा  दिया जाएगा इसके साथ ही ग्रामीणों ने   यह भी आरोप लगाया  की मई माह का भी  35 हितग्राहियों को   को भी है चावल वितरण नहीं किया गया है।
 ग्राम सोनु एक्का के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने  बताया की रासन दुकान महिला सहायता समूह के नाम पर है वर्तमान में चार दिन से रासन दुकान बंद है।
  इस सम्बन्ध में फूड इंस्पेक्टर श्री रात्रे से संपर्क करने पर उन्होंने बताया की उन पर पहले से जाँच चल रही है हम पुरे तीन माह का चावल दिलवाएंगे।
      वहीं विक्रेता एवं समूह के सदस्यों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है