Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा विधायक के अथक प्रयास से क्षेत्र में लगातार हो रहे विकासोन्मुखी कार्य

लुण्ड्रा धौरपुर क्षेत्र में करोड़के विकास कार्यों का आज किया गया भूमि पूजन

लुण्ड्रा विधायक के अथक प्रयास से क्षेत्र में लगातार हो रहे विकासोन्मुखी कार्य
सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज  द्वारा लगातार जनताओं के मांगनुरुप एवं क्षेत्र की चंहुमुखी विकास की अवधारणा को लेकर सतत प्रयास किया जा रहा है जिसका परिणाम है कि क्षेत्र में लगातार विकासोउन्मुखी कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है और क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है ।
    आज 16 जून को विधायक ने धौरपुर एवं लुण्ड्रा मंडल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात लोगों को दी है 
        एक गरिमा में कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज की मुख्य आथित्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव के विशिष्ट आथित्य में लुण्ड्रा मंडल के ग्राम पंचायत जरहाडीह डडौली से उदारी मोड असकला तक पक्की सड़क निर्माण 4. 12 करोड़ रुपए के लागत से एवं ग्राम पंचायत असकला छठ घाट निर्माण हेतु 10 लख रुपए ग्राम पंचायत जरहाड़ीह खेल मैदान समतलीकरण के लिए 10 लाख रुपए के अलावा ग्राम दुंदु धौरपुर से सरईडीह पहुंच मार्ग तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 2.2 करोड़ रुपए का ऐतिहासिकभूमि पूजन किया गया
       इस अवसर परमंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीष जायसवाल मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष धौरपुर वैभव सिंह देव ,जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल जनपद सदस्य प्रदीप प्रेमी महामंत्री दिलीप प्रजापति के अलावा ब्रह्मदेव गुप्ता अभिषेक पावले राहुल चोपड़ा भुवनेश्वर दास ,विशुन नागेश,जयप्रकाश यादव,सरपंच प्रेम प्रकाश,सुदामा यादव,भानु यादव,लखेश्वर पैकरा , जस्मिता टोप्पो डमरूधर यादव अंकित जायसवाल दिनेश केरकट्टा जवाहर बेक दिलीप टोप्पोदेवनारायण दास सहित सभी वरिष्ठ कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवंक्षेत्रीय ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित थे ।