अंबिकापुर सीजी टुडे24 राजीव कश्यप
आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन हेतु भाजपा प्रदेश संगठन ने संयोजक एवं संयोजक सदस्यों की नियुक्ति की है जिसमें सरगुजा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा को कार्यक्रम का संयोजक सदस्य व सरगुजा संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भी जिले में भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों हेतु जिला संयोजक और सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें जिला संयोजक संतोष दास व संयोजक सदस्य अनिल जायसवाल, संजय गुप्ता बोडा तथा रविन्द्र तिवारी बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम के जिला संयोजक तथा सदस्यों को मंडल स्तर पर भी एक संयोजक व दो सदस्यों की टीम नियुक्त कर कार्यक्रम की वृहद तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आगामी 4 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की है जिसमें भाजपा संभाग प्रभारी राजा पांडे सहित अन्य प्रमुख नेतागण अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाले हैं।
राजनीती
Admin
03 Apr 2025
6 से 14 अप्रैल के बीच होंगे भाजपा स्थापना दिवस पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम सरगुजा संभाग प्रभारी बने हरपाल सिंह भामरा
सरगुजा जिला संयोजक बनाये गये संतोष दास
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768