Current Date:03 Jun 2026





भाजपा की अजजा मोर्चा प्रकोष्ठ की हुई अहम बैठक, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल, कहा पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी,आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

अजजा मोर्चा की हुई बैठक

भाजपा की अजजा मोर्चा प्रकोष्ठ की हुई अहम बैठक, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल, कहा पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी,आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
जशपुरनगर।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब भाजपा पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है।जिले में भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खारढोढी में अजजा मोर्चा की अहम बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्र के डीडीसी सालिक साय,पूर्व संसदीय सचिव शिवशंकर साय मौजूद रहे।बैठक के दौरान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय ने कहा की पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता जरूरी है,आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है।श्री साय ने आगे अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केवल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है।ऐसे भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है,और भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना है।इस मौके कर पूर्व संसदीय सचिव शिवशंकर पैंकरा ने भी संबोधन करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।इस मौके पर हरजीत सिंह भाटिया,बालेश्वर चक्रेश,भूषण वैष्णव, प्रकाश चौहान,देवेंद्र चौहान,सरिता सीदार, चमर साय, फिरन भगत, विनय शुक्ला,गीता मिंज,मीरा पोर्त,सुरेंद्र,मोहन,जोगेंद्र,दलपत ,मना राम,गौतम,फुलकिबेर,लाला चक्रधारी,रविंद्र कुमार मिंज,अरुण यादव, हेमत बंजारा ,हित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।