सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
माँ महामाया मंदिर प्रवेश द्वार निर्माण समिति सरगुजा द्वारा आज भारत सिंह सिसोदिया तथा नकुल सोनकर के नेतृत्व एवं ललन प्रताप सिंह, मेजर अनिल सिंह, अनुराग सिंह देव, बिन्धेश्वर शरण सिंहदेव, शैलेष सिंह ( चलता ) हिन्दू युवा एकता मंच के सुधाकर सिंह, श्रीराम सेना के रानु दुबे, विश्व हिन्दू परिषद् के अशोक जिन्दल की उपस्तिथि में माँ महामाया मंदिर में प्रवेश द्वार निर्माण हेतु जनजागरण यात्रा का आयोजन मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड से नगर निगम सामान्य सभा आयोजन स्थल सरगुजा सदन तक किया गया यात्रा में माँ महामाया की आरती "कृपामयी कृपा करो" गाते हुए समिति के सदस्यों ने नगर निगम सामान्य सभा स्थल पर पहुच कर नगर निगम आयुक्त, महापौर, सभापति तथा वरिष्ठ पार्षदों से माँ महामाया के प्रवेश द्वार निर्माण पर हो रही अनावश्यक देरी के लिए बातचीत की समिति के सदस्यों को नगर निगम की तरफ से आश्वासन मिला कि 2 महीने के अन्दर माँ महामाया प्रवेश द्वार का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा | समिति द्वारा जब प्रवेश द्वार के ड्राइंग व डिजाईन पर बात की गयी तब नगर निगम अम्बिकापुर की तरफ से यह आश्वासन मिला कि माँ महामाया के प्रवेश द्वार का ड्राइंग व डिजाईन महापौर व समस्त 48 पार्षदों द्वारा सर्व सम्मति से तय किया जाएगा | माँ महामाया मंदिर में प्रवेश द्वार निर्माण समिति के सदस्यों को नगर निगम प्रशासन की ओर से जब माँ महामाया मंदिर में भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य शुरू करने हेतु 2 महीने का समय दिया गया और कहा कि यदि 2 महीने के अंदर निर्माण प्रारंभ नही हुआ तो समिती हिन्दू समाज के सहयोग व कार सेवा के माध्यम से माँ महामाया के भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराएगी । उल्लेखनीय है कि समिति के सदस्यों तथा समस्त हिन्दू समाज के मन में मंदिर प्रवेश द्वार निर्माण में पिछले 3 वर्षों से हो रहे अनावश्यक विलम्ब को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे जिनका जवाब आम जनता को भी जानना जरुरी था
इन सवालों पर मांगा जवाब
1- पार्षदों एवं महापौर द्वारा घोषित 58 लाख रूपये और सामान्य सभा के संकल्प का क्या हुआ ?
2- क्या जन भावना के इस विषय पर ड्राइंग डिज़ाइन और बजट की अनुशंसा आम सभा से ली गई थी ?
3- जनता द्वारा आस्थापूर्वक किए गए दान की राशि का द्वार निर्माण में किस प्रकार से समायोजन किया जाएगा ?
4-प्रवेश द्वार के निर्माण के स्थान को लेकर भी हम सबके मन में संशय है।
5-नगर निगम अंबिकापुर द्वारा प्रशासनिक भवन का दो बार शीलान्यास किया गया है पर काम अब तक शुरू नहीं किया गया है ।
तीन वर्ष से उजड़ा हुआ माँ महामाया द्वार विगत एक वर्ष से निर्माण की बाट जोह रहा है, और निगम की कार्यप्रणाली भरोसे के लायक नहीं हैं इसलिए माँ महामाया प्रवेशद्वार सरगुजा संभाग की पहचान बने इसके लिए भव्य निर्माण की रूपरेखा बने, भूमिपूजन की तिथि घोषित की जाए, अथवा प्रवेश द्वार निर्माण की अनुमति माँ महामाया प्रवेशद्वार निर्माण समिति को दी जाए, समग्र हिन्दू समाज के सहयोग से समिति भव्यतम प्रवेश द्वार का निर्माण करेगी। इस अवसर पर अखिलेश सोनी, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अभिमन्यु गुप्ता, राजकुमार बंसल, अम्बिकेश केशरी, डीके सिंह, हरपाल सिंह भामरा, विजय व्यापारी, मनोज गुप्ता,राजेन्द्र जायसवाल, मधु चौदहा, निलेश सिंह, निश्चल सिंह, संजीव वर्मा, अनीश सिंह, अंशुल श्रीवास्तव शरद सिन्हा दिनेश राय, अनिल अग्रवाल, जन्मजेय मिश्रा, अनिल जायसवाल, शानु कश्यप, संदीप यादव, प्रेमानन्द तिग्गा, गोपाल पाण्डेय, मुशरत अली, सुमित मिश्रा, जितेंन्द्र सोनी, बल्लु शर्मा, नीलम राजवाड़े, वैभव सिंह देव, अभिषेक सिंह देव राजीव कश्यप सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
अध्यात्म
Admin
06 Apr 2023
2 महीने में मां महामाया द्वार का निर्माण नही हुआ तो होगी कार सेव
मां महामाया मंदिर प्रवेश द्वार निर्माण समिति में रैली निकाल निगम प्रशासन से की चर्चा पूछा समान सभा के संकल्प व महापौर द्वारा घोषित 58 लाख रुपए का क्या हुआ?
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768