सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा के डडगांव ग्राम पंचायत के प्राचीनत व रियासत कालीन देवी-देवताओं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नन्दोला रानी धाम पर मंदिर परिसर स्थित गागर नदी से सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु जन सुबह 6:00 बजे पवित्र जल उठाकर पदयात्रा करते हुए 10 किलोमीटर दुर चलकर स्वयं प्रकट शिव मंदिर बाबा बंजारी नाथ धाम के प्रसिद्ध बरडीह में जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ति हेतु पूजा अर्चना करेंगे
सर्व विदित हो कि पिछले 7 वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरानुसार कांवरियो का जत्था डडगांव गागर नदी से जल उठा बोल बम के नारों के साथ ढोल नगाड़ा व डीजे में नाचते झूमते गाते भोले बाबा के मस्ती में मस्त होकर टोली का आगमन लुण्ड्रा पहुंचती है जहां लुण्ड्रा के सेवाभावी लोगों द्वारा उनके जलपान भंडारा इत्यादि की व्यवस्था की जाती है तत्पश्चात अमगांव चौक पटोरा चौक जैसे अनेको जगह पर कांवरियों का स्वागत किया जाता है । वहीं कांवरियागण पूरे भक्ति भाव के साथ पदयात्रा करते हुए बरडीह पहुंच बाबा बंजारी नाथ धाम में विधि विधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करते हुए मनवांछित फल की प्राप्ति हेतु मनोकामनाएं मागते हैं ।
आस्था का प्रमुख केंद्र बरडीह के बांजारी धाम मंदिर के लिए मान्यता है कि यहां का शिवलिंग धीरे-धीरे अपने आप आकार में बढ़ रहा है आज से 20-25 साल पूर्व एक छोटे से रुप के आकार में कथिथ तौर पर 1 फुट इंच से भी कम का शिवलिंग था जो आज शिवलिंग का आकार वर्ष प्रति वर्षानुसार बढ़ते बढ़ते आज वर्तमान में 3 से 4 फीट तक बढ़ चुका है । मान्यता है कि यहां कि इस दोनों धार्मिक स्थलों पर मांगी गई हर मनोकामनाएं पूरी होती है महाशिवरात्रि के अवसर पर बरडीह में तीन व नन्दोला रानी धाम में नवरात्र में 7 दिवसीय मेला व सांस्कृतिक संध्या मनोरंजक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है
कल 8 अगस्त सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक रुप से पुरी तैयारी कर ली गई है ।तथा समस्त श्रद्धालु जनों से अपील किया है कि प्रातः5:00 बजे तक सभी श्रद्धालु .मंदिर परिसर नन्दोला में एकत्रित होवें ।
सरगुजा
Admin
03 Aug 2025
लुण्ड्रा- डडगांव नंन्दोला धाम गागर नदी से बरडीह बंजारीनाथ धाम के लिए अंतिम सोमवार कल 4 अगस्त को निकलेगी सैकड़ो की संख्या में कांवरियो का जत्था
सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालु करते हैं जलाभिषेक
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768