Current Date:03 Jun 2026





हमर तिहार:– गांव गोठान में हुई हल,फावड़ा,औजारों की पूजा, धूमधाम से हुई हरेली तिहार का आयोजन, यहां हुई ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

बगिया में हुई ब्लॉक स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन

हमर तिहार:– गांव गोठान में हुई हल,फावड़ा,औजारों की पूजा, धूमधाम से हुई हरेली तिहार का आयोजन, यहां हुई ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
कांसाबेल।सोमवार को पुरे प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहली तिहार के रूप में कार्यक्रम का आयोजन कर गोठानो में हरेली तिहार का आयोजन किया गया।जिले के कांसाबेल विकासखंड के सभी गोठान में बड़ी धूमधाम से हरेली तिहार का आयोजन किया गया।इसी तरह ग्राम पंचायत बगिया के गोठान में ब्लॉक स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत कांसाबेल के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया,हंसराज अग्रवाल ,सीईओ एल एन सिदार मौजूद रहे।इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण करते हुए लोगों को हरियाली का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने किसानों द्वारा फसल बोने के लिए औजार, हल,फावड़ा की पूजा की गई।साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर गेड़ी दौड़ का भी आयोजन किया गया।हरेली तिहार में उपस्थित लोगों को उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया ने अपने उद्बोधन में कहा की हरेली प्रदेश का प्राचीन तिहार है,इसे संवर्धित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप पूरे प्रदेश में इस तिहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता परंपरा को सामुदायिक सोच लाने के लिए तिहार एक मंच प्रदान करता है।जिससे लोगों ने जुड़ाव बना रहता है।उन्होंने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी सुराजी गांव का सपना देखा था।जिसे राज्य सरकार शासन ने पूरा करने का अथक प्रयास कर रही है।इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा गरूवा घुरवा बाड़ी योजना का क्रियावायन गांव गांव तक किया जा रहा है। इस मौके पर रामकुमार गुप्ता,उप अभियंता अनुरंजन केरकेट्टा,स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक किंजर सनमानी,राजेंद्र सिंह कृषि विभाग एसडीओ,हरीश चंद्र,कमल साय,जय मजेश तिग्गा सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाए शामिल हुए।