सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
मौके पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी डटे, एसडीआरएफ की टीम कर रही खोजबीन अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश व येलो अलर्ट के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच जशपुर जिले की सीमा से लगे सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की शाम को ढोढ़ागांव के पास मैनी नदी में 2 बच्चों सहित 4 लोग बह गए। सभी नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। समाचार लिखने तक 25 घंटे से चल रही मशक्कत के बीच एक महिला का शव बरामद होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी है। अंबिकापुर से गई एसडीआरएफ की टीम एक अन्य महिला और मासूम बच्चों की खोज के लिए मशक्कत कर रही है।
जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढ़ागांव की सोमारी, अंकिता और उसके दो बच्चे बिनावती 8 वर्ष और अरसय 3 वर्ष गुरुवार को दोपहर में खुखड़ी-पुटु लेने नदी पार करके दूसरी ओर गए थे। सुबह से ही क्षेत्र में बारिश हो रही थी। शाम को सभी घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैनी नदी का जलस्तर बढ़ गया और नदी को पार करने की कोशिश के बीच पानी के तेज बहाव को वे पार नहीं कर पाए और बह गए। चारों देर शाम घर नहीं लौटे तो इनकी तलाश स्वजन और ग्रामीणों ने शुरू की। कुछ ग्रामीणों ने इन्हें खेत से नदी में उतरते दूर से देखा था। सचना पर केरजु चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह, सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार के साथ राजस्व अमला भी मौके पर डटे रहा, समाचार लिखे जाने तक एक महिला का शव एसडीआरएफ की टीम को नजर आया है, इसे निकालने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि पूरे सरगुजा संभाग में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में बचाव कार्य में भी दिक्कतें आ रही है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई भारी बारिश की चेतावनी के बीच नदी के तेज बहाव में समाहित हुए लोगों को तलाशने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है। नदी से लगे आसपास के गांव वालों को भी इसकी सूचना दी गई है, ताकि कहीं भी इनके नजर आने पर फौरन सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।
ग्रामीणों ने विधायक को घटना की जानकारी दी किन्तु सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो रायपुर प्रवास पर हैं, उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा करके रेस्क्यू हेतु चल रही कार्रवाई से संबंधित जानकारी ली। प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युद्ध स्तर पर नदी में बहे बच्चों और महिलाओं की खोजबीन कर रही है । घटना के बाद से भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग भी मौके पर मौजूद हैं
सरगुजा
Admin
21 Jun 2025
सरगुजा के मैंनी नदी में चार लोगों के बह जानेके 25 घंटे बाद एक महिला के शव मिलने की खबर प्रशासन मौके स्तर पर युद्ध स्तर पर है डटी
मौके पर अधिकारियों समेत प्रशासन पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युद्धस्तर पर कर रही खोजबीन
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768