Current Date:01 Jun 2026





भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इन गोठानों का किया निरीक्षण,कहा करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद गोठान बदहाल,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इन गोठानों का किया निरीक्षण,कहा करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद गोठान बदहाल,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना
जशपुरनगर।पुरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत पार्टी के नेताओं द्वारा गोठान का निरीक्षण किया जा रहा है,वहीं जिले में भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित आला नेता इस अभियान को सफल में बनाने में जुटे हुए हैं।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के गोठान डूमर टोली,कंडोरा पहुंचे गोठान की बदहाली देख कर स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।गोठान निरीक्षण के दौरान बदहाली देखकर श्री साय ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर जमकर हमला बोला,उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार द्वारा इस योजना के तहत केंद्र सरकार की राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है,करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद इसका लाभ आम लोगों नहीं मिल पा रहा है,और कांग्रेस की सरकार पुरे प्रदेश भर में इसे महत्वकांक्षी योजना बता कर डंका बजा रही है,लेकिन यहां गोठान का दुर्दशा का आलम यह है की गोठान में न ही पशु हैं, न ही चारे पानी की व्यवस्था है,सभी जगह गोठान योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई है,बल्कि इस योजना के तहत ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच लाखों रुपए कर्ज में डूबे हुए हैं।कंडोरा के गोठान में कुनकुरी मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय, त्रिलोचन यादव, महावीर सिंह, जगदीश यादव, भीमराज सिंह, मनबोध राम, दीपक राम ,गोपाल राम ,सुखचंद राम ,मोहन राम, दशरथ भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।