जशपुरनगर।इन दिनों प्रदेश भर में भाजपा द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा,इस कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा के दिग्गज नेता स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं।इस कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल के खूंटीटोली में शुक्रवार को लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया ,जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय शामिल हुए।उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए ,प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को यहां की कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है।केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू कर सभी वर्ग के लोगों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा रही है।किसान ,गरीब,मजदूर सभी वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया है।श्री साय ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की यहां की भूपेश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में लोक लुभावन 36 वादे किए लेकिन आज पांच साल पूरे होने जा रहे हैं,एक भी वादा शत प्रतिशत पूरा नही कर पाई,और यहां की जनता अपने को छलावा महसूस कर रही है।इस मौके पर डीडीसी सालिक साय,राम गर्ग जिला कोषाध्यक्ष,गणेश जैन,आलोक सारथी,हरिहर साय,परमेश्वर चक्रेश,बालेश्वर चक्रेश,सूरज साय,अरविंद स्वर्णकार,गोविंद साय,पवन चौहान,जहर साय,मनीष साय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीती
Admin
12 Aug 2023
लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे
लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता विष्णूदेव साय
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768