जशपुरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार सहित कुनकुरी विधायक के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। श्री साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार एवं उनके विधायकों ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में विकास करना छोड़कर उसके बदले केवल नया रिवाज शुरु करते हुए भाजपा शासनकाल के दौरान स्वीकृत हुए कार्यों को श्रेय लेने का ही काम किया है। जिन कार्य की स्वीकृति पूर्व के भाजपा जनप्रतिनिधियों व भाजपा सरकार के द्वारा की गई थी, उन सभी कार्यों मे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के द्वारा जनता के सामने ढोंग रचने का कार्य किया जा रहा है। सत्यता तो यह है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और यहां के स्थानीय विधायक ने कुनकुरी क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार का कोई योगदान नहीं है। वे भाजपा के काल में स्वीकृत कार्यों को अपना बताकर जनता को बरगला रहे हैं। श्री साय ने उदाहरण देते हुए कहा कि बंदरचुआं से दोकडा - फरसाबहार मुख्यमार्ग चौड़ीकरण व मजबूतीकरण निर्माण के लिए भाजपा के शासनकाल में 49 करोड़ 6 लाख 19 हज़ार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। यह स्वीकृति छग शासन लोक निर्माण मंत्रालय द्वारा 1/10/2018 को जारी की गई थी। इसका निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पर इस कार्य का भी श्रेय कांग्रेसी विधायक लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह श्री साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि चराईडांड-दमेरा मार्ग 18 करोड़ की लागत का भाजपा के काल में ही स्वीकृत हुआ था, पर कमीशन के चक्कर में अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। भाजपा शासन काल में स्वीकृत किए गए इस सड़क मार्ग को पूरा करने के लिए भाजपा द्वारा पदयात्रा तक निकाली गई थी, पर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक की अकर्मण्यता की वजह से इसे बनाने की कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे और कई उदाहरण हैं जहां स्थानीय विधायक और उनके समर्थक भाजपा काल में हुए कार्यों को अपना बताकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि क्षेत्र की जनता स्थानीय विधायक और इस सरकार के ढोंग को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी।
*सरकार को ले डूबेगा उनका भ्रष्टाचार और आतंक*
विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार चरम पर है और कांग्रेस सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस बार कांग्रेस का भ्रष्टाचार और आतंक ही उनकी सरकार को ले डूबेगा।
राजनीती
Admin
20 Oct 2023
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा:- झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे कुनकुरी विधायक, भाजपा काल में स्वीकृत कार्यों का जबरन ले रहे श्रेय, जानिए किन कामों की बात कर रहे श्री साय
विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768