Current Date:13 Sep 2026





जनपद लुण्ड्रा के सामान्य सभा एवं स्थायी प्रशासन समिति की प्रथम बैठक आज

सभी विभाग प्रमुखों को जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने जारी किया निर्देश

जनपद लुण्ड्रा के सामान्य सभा एवं स्थायी प्रशासन समिति की प्रथम बैठक आज
लुण्ड्रा/
लुण्ड्रा जनपद  पंचायत में नवनियुक्त जनपद सदस्यों की पदभार ग्रहण करने पश्चात आज गुरुवार 1 मई को पहली सामान्य सभा एवं स्थायी प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई है बैठक जनपद सभागार में अपरान्ह 11:00 बजे से रखी गई है ।
       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा ने सामान्य सभा एवं स्थाई प्रशासन समिति की बैठक में अध्यक्ष उपाध्यक्ष  समेत सभी 18 जनपद सदस्यों सहित सांसद विधायक को भी बैठक में उपस्थित रहने आग्रह किया है ।
 सीईओ ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने समस्त जानकारी के साथ बैठक मेंअनिवार्य रूप से उपस्थित रहने निर्देशित किया है