जशपुरनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन जशपुर जिले के 8 विकासखंडों में कुल 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लाभ ग्रामीणों को मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंचायत दिवस 24 अप्रैल को मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुरूआत की थी। यह योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल क्रांति लाएगी। इससे प्रदेश के सरकारी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच आम लोगों तक सुगम होगी।
इन सुविधा केंद्रों में ग्रामीणों को अब बहुत सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल रही है। अब वे अपने खाते से आसानी से पैसे निकाल सकेंगे, अपने खाते से किसी अन्य के खाते में पैसे भेज सकेंगे, बिजली-पानी बिल का भुगतान कर सकेंगे तथा पेंशन-बीमा जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ अपने पंचायतों में ही ले सकेंगे।
विदित हो की भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड की 10-10 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के लिए एमओयू किया गया था। एमओयू कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाता और सरपंचों के बीच संपन्न हुआ था।
जशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई अटल डिजिटल सुविधा केंद्र
बगीचा विकासखंड के अंतर्गत बछरावा, बगडोल, डुमरकोना, कुदमुरा, मरोल, नटकेला, सामरबहार, सन्ना, सरायपानी, सुतरी में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू हो गई है। इसी तरह दुलदुला विकासखंड के अंतर्गत चरईडांड, दुलदुला, गोडम्बा, करडेगा, कोरना, लोरो, मकरीबंद, पतराटोली, सिमडा, वासुदेवपुर। फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत भगोरा, गारीघाट, जोरंदाझरिया, खरीबहार, कोरंगामाल, कुल्हड़बुड़ा, लवाकेरा, महुआडीह, मेंढरबहार, टुबा, तुमला। जशपुर विकासखंड अंतर्गत आरा, बड़ा कोरोनजा, बालाछापर, गम्हरिया, घोलेंग, जकबा, झोलंगा, लोदाम, लोखंडी, नीमगांव, रातामाटी, तेकुल। कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत चेटबा, चोंगरीबहार, जुमाइकेला, खूंटीटोली, कोरंगा, कुसुमताल, पतरापाली, सबछडामुंडा, सगिभावना, तिलंगा। कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत बसंताला, बेहराखर, चटकपुर, जोकरी, जोरातराई, केराडीह, नारायणपुर, रेंगारघाट। मनोरा विकासखंड अंतर्गत मनोरा, अजधा, अलोरी, बेंजोरा, घाघरा, हर्राडीपा, खम्हाली, खरसोता, खूंटापानी, सोनक्यारी और पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत बागबहार, चिकनीपानी, इला,जमरगी बी, जामझोर, करमटिकरा, किलकिला, कुकरगांव, कुकुरभुखा, कुमेकेला, पाकरगांव सुरंगपानी में यह सेवा की शुरूआत हो गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच होगी आसान
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सशक्त बनाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आय-जाति निवास प्रमाणपत्र, भूमि दस्तावेज, डिजिटल भुगतान और ई-डिस्ट्रिक्ट की अनेक सेवाएं आसानी से ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। 24 अप्रैल को प्रत्येक जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में यह सुविधा प्रारंभ की जा रही है और आगामी छह महीनों में 8,000 से अधिक पंचायतों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए किया था इस सेवा का शुभारंभ
जशपुर
Admin
30 Apr 2025
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में ग्रामीणों को मिल रही है सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ
पंचायत दिवस के दिन जशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई थी यह सेवा
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768