जशपुरनगर /सी जी टुडे 24
जिले के फरसाबहार ब्लाक के डुमरिया के ट्राइबल विभाग के प्री मैट्रिक छात्रावास के अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के विरूद्व फरसाबहार थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 206,115 और 75 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व किया गया है। इस मामला के सामने आने के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए,प्रशासन को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। सरकार के निर्देश पर कलेक्टर डा रवि मित्तल फरसाबहार के नायब तहसीलदार और पुलिस विभाग सब इंस्पेक्टर सुरजन राम पोर्ते और नंद किशोर पैंकरा ने मामले की जांच की थी। जांच टीम ने इस मामले में छात्रावास के स्वीपर विनोद साय और प्रदीप कुमार का लिखित बयान लिया। इन दोनों ने जांच अधिकारियों को बताया कि 6 जुलाई की शाम लगभग साढ़े 6 बजे जब वे सब्जी लेकर छात्रावास वापस आए तो छात्रावास के कैम्पस में दो बच्चे चक्रधर और एमानुएल बैठ कर रो रहे थे। उन्होेने जब बच्चों से रोने का करण पूछा तो बच्चों ने हास्टल अधीक्षक नरसिंह मलार्ज द्वारा मारपीट कर,छात्रावास से बाहर निकाले जाने की जानकारी दी। वहीं छात्रावास अधीक्षक ने पूछे जाने पर दोनों स्वीपर से बदसलूकी की। स्वीपर से बयान लेने के बाद जब जांच अधिकारी बयान लेने के लिए छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के घर पहुंचे तो वह शराब के नशे में धुत्त हो कर,पलंग में सोया हुआ था। उसने इतनी अधीक शराब पी रखी थी कि वह पलंब से उठ भी नहीं पा रहा था। दोनों स्वीपक के सहयोग से जांच टीम ने नरसिंह मलार्ज को उठा कर,फरसाबहार थाना लाए और उसका डाक्टरी जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट में अधीक्षक द्वारा शराब सेवन किये जाने की पुष्टि हुई है। नायब तहसीलदार और पुलिस विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर,आदिवासी विभाग के मंडल संयोजक लालदेव भगत की रिपोर्ट पर फरसाबहार पुलिस ने आरोपित छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के विरूद्व आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
विभाग ने किया निलंबित -
इधर,ट्राइबल विभाग ने प्री मैट्रिक छात्रावास में छात्रों के साथ हुई मारपीट और रात के वक्त छात्रावास से उन्हें बाहर निकाले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए,आरोपों के घेरे में आए छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्राइम
Admin
08 Jul 2024
निलंबित छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के विरूद्व एफआईआर दर्ज
डुमरिया प्री मैट्रिक छात्रावास की घटना पर साय सरकार ने की कड़ी कार्रवाई
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768