Current Date:02 Jun 2026





कोलता समाज का सभाग स्तरीय बैठक लुण्ड्रा में हुई सम्पन्न

एक पेड़ मां के नाम पर किया गया 100 कलमी आम पेड़ का पौधा रोपण

कोलता समाज का सभाग स्तरीय बैठक लुण्ड्रा में हुई सम्पन्न
कोलता समाज द्वारा संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन गत एक सितम्बर को लुण्ड्रा के ग्राम दोरना में किया गया।
  बैठक में सर्व प्रथम कोलता समाज के ईष्ठ देवी श्री रणेश्वर राम चण्डी पूजन किया गया, तत्पश्चात् एक पेड मॉ के नाम के तहत् ग्राम दोरना ऑवला पूजा स्थल पर 100 कलमी आम का वृक्ष समाज के द्वारा रोपित किया कर इसकी सुरक्षाकी भी शपथ ली गई।
 संभाग स्तरीय  इस  बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर सदावर्ती, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री यूधिष्ठिर भोय, प्रांतीय विधिसलाहकार श्री सुरेश पातर, संभागीय उपाध्यक्ष श्री विशिकेशन विशाल, संभागीय महामंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार प्रधान, श्री चन्द्रमणी प्रधान ब्लाक अध्यक्ष श्री अरूण कुमार शाह, श्री गोपबन्धू शाह, श्री रविशंकर भोय के अलावा लगभग 300 समाज के पुरूष एवं महिला बैठक में भाग लिये। बैठक के दौरान छ०ग० कोलता समाज कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / कोषाध्यक्ष / सचिव/सहसचिव एवं अन्य कर्मचारीगणों की उपस्थित रही।
सबसे तेज व विश्वसनीय एकमात्र डिजिटल मीडिया नेटवर्क
छत्तीसगढ़ टुडे 24 
समाचार /विज्ञापन हेतु संपर्क करें,87190-00259