प्रेस विज्ञप्ती
प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की बिगडती स्थिति पर पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव ने आज प्रदेश सरकार पर बडा हमला किया है। अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मै इस मत मेें था कि विष्णुदेव सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल के उपरांत ही उनके कामकाज पर टीका टिप्पणी करुंगा, लेकिन प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था की स्थिति एवं प्रशासन की निष्क्रीयता ने समय से पहले बोलने को बाध्य किया है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश के साथ ही साथ सरगुजा संभाग में भी कानून व्यवस्था ठप हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। वे रामानुजगंज के बीच बाजार में हथियारों के बल पर दिनदहाडे ज्वैलरी शॉप में करोडों की लूट करते हैं, उसके बाद मोटरसायकल से छत्तीसगढ की सीमा को पार कर झारखंड चले जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। उन्होंने सरगुजा संभाग में घटित अपराधों जिनमें अक्षत हत्याकांड, संदीप लकडा हत्याकांड, अम्बिकापुर में करोडों की सेंधमारी, सिलसिला गांव की औद्योगिक दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ राज्य निर्माण के बाद कानून व्यवस्था की इतनी बतदतर स्थिति कभी नहीं रही। रायपुर में उद्योगपतियों पर हुई फायरिंग का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में अब संगठित अपराध बढता जा रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति को लेकर लोगों से अपील की कि लोग अपनी सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं करें। राज्य सरकार, पुलिस या प्रशासन का नियंत्रण अपराधियों पर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रदेश की सरकार या प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि प्रदेश की सरकार चल भी रही है या प्रदेश की सरकार को इस प्रकार से कहीं से चलाया जा रहा है। कोई भी विभाग अपना कार्य नहीं कर रहा है। विभागों में फाईलें मूव नहीं हो रही हैं। आम जनता असमंजस की सिाित में है। उसके आवेदन फाईलों में दबे पडे हैं, उनपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वास्तव में प्रदेश की जनता सरकार की उदासीनता से हैरान व परेशान है।
संचार विभाग
जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा
छत्तीसगढ़
Admin
12 Sep 2024
बिगड़ती कानून व्यवस्थाव निष्क्रिय कार्यकाल ने बोलने के लिए किया बाध्य - टीएस सिंहदेव
छत्तीसगढ़ में चल भी रही है यहां की सरकार या कहीं और से हो रहा नियंत्रण
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768