सीजी टुडे 24
अंबिकापुर निवासी युवती का विवाह आर्मी के मेजर पद पर पदस्थ युवक से छह सालों पूर्व हुआ था। दहेज में कार, लाखों रुपये की ज्वेलरी एवं सामान दिए जाने के बावजूद कम दहेज लाने को लेकर पति सहित सास, ससुर, ननद एवं नंदोई ने विवाहिता को प्रताड़ित किया।यही नहीं फ्लैट खरीदने के लिए 35 लाख रुपये की मांग भी की गई। युवती के पिता 9.70 लाख ही दे सके तो विवाहिता को प्रताड़ित कर भूखा भी रखा गया।
युवती प्रताड़ना से परेशान होकर मायके आ गई और महिला थाना पुलिस ने आर्मी के मेजर सहित पांच के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज कराई। विवाहिता के लाखों के जेवर भी ससुरालवालों ने जब्त कर लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर देवीगंज रोड निवासी श्री प्रकाश गुप्ता की पुत्री सभ्या गुप्ता का विवाह वर्ष 2018 में आर्मी में मेजर के पद पर पदस्थ दिल्ली निवासी शेखर गुप्ता के साथ हुआ था। शेखर गुप्ता आर्मी में मेजर के पद पर मानेसर हरियाणा में पदस्थ था। विवाह के दौरान सभ्या के पिता ने दहेज में दो लाख 11 हजार नगद, कार, लाखों रुपये की ज्वेलरी के साथ घरेलू सामान दिया था।
गांव की गवार कह करता था प्रताडित पैसे की आए दिन करता था मांग
सभ्या विवाह के बाद ससुराल में पति सहित सास माया गुप्ता, ससुर मिथिलेष गुप्ता, ननंद प्रिति गुप्ता, नंदोई ऋषि गुप्ता के साथ रहने लगी। सभ्या ने शिकायत में बताया है कि कम दहेज लाने को लेकर पति शेखर गुप्ता सहित ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे एवं और पैसे की मांग की जाने लगी। शादी के बाद बाहर घूमने जाने के लिए दो लाख रुपये पिता ने दिया। ससुराल पक्ष के लोग उसे गांव की गंवार कह कर हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे।
सभ्या ने बताया कि शेखर ने उस पर नौकरी करने के लिए दबाव बनाता था। सभ्या ने शिकायत में बताया है कि शेखर ड्यूटी के लिए बाहर होते थे तो ससुराल वाले मुझे खर्चा पानी नहीं देते थे। उन्होंने सड़क पर फोटो पेंटिंग बेचने तक के लिए मजबूर किया।
फ्लैट खरीदने मांगे 35 लाख
सभ्या ने रिपोर्ट में बताया है कि पति व ससुर ने फ्लैट खरीदने के लिए 35 लाख रुपये मांगे। पिता 9.70 लाख रुपये दे सके। वर्ष 2022 में भाई की शादी में शामिल होने आने के लिए उसे ससुरालियों ने अनुमति नहीं दी। भाई के साथ वह मायके आई तो इसके पहले उसके लाखों रुपये की ज्वेलरी रखवा ली गई। प्रताड़ना से त्रस्त होकर सभ्या वर्ष 2022 से मायके में रह रही है।
अपराध हुआ पंजीबद की जा रही विवेचना
मामले में सभ्या की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने पति शेखर गुप्ता, ससुर मिथलेश गुप्ता, सास माया गुप्ता, ननद प्रीति गुप्ता एवं नंदोई ऋषि गुप्ता के खिलाफ धारा 498ए आईपीसी के तहत दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
