Current Date:15 Jun 2026





शोक संदेश- नवापारा लुण्ड्रा निवासी रोज मोहम्मद का हुआ दुःखद निधन

सेवानिवृत्त वरिष्ठ करारोपण अधिकारी थे स्व मोहम्मद

शोक संदेश- नवापारा लुण्ड्रा निवासी रोज मोहम्मद का हुआ दुःखद निधन
सीजी टुडे 24 ब्युरो
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि *श्री रोज मोहम्मद  नवापारा लुण्ड्रा निवासी  सेवानिवृत  वरिष्ठ करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय लुण्ड्रा का दुखद : निधन बीते रात्रि 10 बजे लगभग  हो गया है। जिनके जनाजे की नमाज आज 3:00 बजे अदा की जाएगी* उनके निधन का समाचार सुनकर परिवार, मित्रों एवं उनके शुभचिंतकों सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय रोज मोहम्मद अपने सरल स्वभाव, सद्व्यवहार एवं सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए 
उनका निधन समाज एवं परिचितों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
गरिमा न्यूज एजेंसी सीजी टुडे 24 से जुड़े समस्त परिवार दिवंगत आत्मा की मग़फिरत  तथा जन्नतुल फिरदौस में उच्च स्थान के लिए दुआ करते हैं। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में सब्र और हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन
(निस्संदेह हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटकर जाने वाले हैं।)
अल्लाह मरहूम को जन्नत नसीब फरमाए और परिवार को सब्र अता करे। आमीन।🙏