जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन के लिए उम्मीद और सहारा का केंद्र बन चुका है।यहां स्वास्थ्य से जूझते गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोग जो इलाज के लिए भटक चुके होते हैं, वे अब सीधे बगिया पहुंचते हैं। यहां न केवल उन्हें गंभीरता से सुना जाता है, बल्कि हर संभव मदद भी सुनिश्चित की जाती है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन" की शुरुआत की है। यह हेल्पलाइन सेवा जिले के उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो लंबे समय से गंभीर बीमारियों या इलाज के अभाव में परेशान थे।सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्राप्त आवेदन अनुसार अब तक इस पहल के अंतर्गत 2856 मरीजों को इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह, दवाइयाँ, अस्पताल में भर्ती की सुविधा, रेफरल सेवा और आवश्यकतानुसार एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जा चुकी है।
सीएम कैंप कार्यालय में आवेदन देने के 5 मिनट के भीतर मिल रही मदद
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू की गई स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन अब तेज, प्रभावी और भरोसेमंद सेवा बन चुकी है।इस हेल्पलाइन की सबसे विशेष बात यह है कि सीएम कैंप कार्यालय 'बगिया' में कोई भी व्यक्ति जैसे ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए आवेदन करता है, मात्र 5 मिनट के भीतर हेल्पलाइन टीम की कॉल उसके पास पहुंच जाती है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल से अब हजारों मरीजों को इलाज के लिए तत्काल राहत मिल रही है।
लोगों का अनुभव बना भरोसे की कहानी
ग्राम गोरिया के कोरवाबहरी निवासी बजरंग राम बताते हैं कि उनकी माता संतरा बाई का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया आवेदन लेकर पहुंचे थे।और इलाज के लिए उनके सामने आर्थिक समस्या थी। उन्होंने बगिया में आवेदन दिया और 4 मिनट बाद हेल्पलाइन से कॉल आया। उसके बाद उनके इलाज के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। आज इनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट किया है।
जशपुर
Admin
02 Aug 2025
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंद लोगों के लिए आशा का केंद्र, अब तक 2856 लोगों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा सुविधाएं कराई गई उपलब्ध.
स्वस्थ होकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जता रहे हैं आभार
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768