जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर यह साबित हुआ है कि जब नेतृत्व संवेदनशील हो, तो शासन वास्तव में आमजन की जिंदगी को छूता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इसी संवेदनशील पहल ने कांसाबेल तहसील के ग्राम भूरसा निवासी राजकुमार चौहान को नई उम्मीद और राहत दी है।राजकुमार चौहान, उम्र 35 वर्ष, एक गरीब ग्रामीण युवक हैं, जो सिकलसेल बीमारी से वर्षों से पीड़ित हैं। यह बीमारी उन्हें इस हद तक कमजोर कर चुकी थी कि स्वाभाविक रूप से चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया था।आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि वे इलाज या सहायता के लिए कहीं बड़े स्तर पर प्रयास कर पाते।ऐसे में, उन्होंने एक आस लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय, बगिया पहुंचकर अपनी समस्या रखी।राजकुमार ने बताया कि उन्हें ट्राई सायकल की आवश्यकता है ताकि वे थोड़ी-बहुत आवाजाही कर सकें और साथ ही इलाज व दवाइयों के लिए आर्थिक सहयोग की भी जरूरत है।मुख्यमंत्री श्री साय ने न सिर्फ उनकी बात को संवेदनशीलता से सुना, बल्कि त्वरित कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये की मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि और एक नई ट्राई सायकल उपलब्ध कराई। यह सहायता राजकुमार के लिए केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

राजकुमार चौहान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति भावुकता के साथ आभार प्रकट किया।
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in
/home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line
753

754

755

756

757

767

768