Current Date:03 Jun 2026





छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज, धान खरीदी और हाफ बिजली बिल योजना पर होगी अंतिम मुहर

शीतकालीन सत्र की तारीख पर भी फैसला संभव

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज, धान खरीदी और हाफ बिजली बिल योजना पर होगी अंतिम मुहर
सीजी टुडे 24 रायपुर ब्यूरो
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में, शुक्रवार को मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सरकार की कई नीतिगत मुद्दों पर चर्चा और बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।
प्रमुख एजेंडे पर चर्चा हो सकती है। बैठक में मुख्य रूप से इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा और अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। धान खरीदी की समीक्षा होगी। आगामी धान खरीदी की तैयारियों, खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, परिवहन प्रणाली और किसानों के भुगतान प्रक्रिया की प्रगति पर रिपोर्ट पेश की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार धान खरीदी को लेकर समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दे सकती है।
कांग्रेस सरकार की हाफ बिजली बिल योजना को लागू करने की अंतिम समीक्षा की जाएगी और इसके क्रियान्वयन पर मुहर लग सकती है।
विधानसभा शीतकालीन सत्र पर फैसला।विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखें तय करने पर चर्चा होगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह सत्र नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है।