सीतापुर:-चरित्र शंका पर देर रात पति ने टंगिया से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।मृतिका के पुत्र द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को मय टांगी समेत गिरफ्तार कर लिया है।इस हत्या के बाद दो बच्चों के सिर से हमेशा के लिए माँ का साया उठ गया।वही घटना के बाद पीड़ित परिवार में घर मातम छा गया है।
उक्त घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजखेता सतीपारा का है।जहाँ घनश्याम मांझी उम्र 45 वर्ष की पत्नी बुधनी मांझी रात को घर से बिना बताए गायब थी।काफी देर बाद जब वो घर वापस लौटी तब पति ने उससे देर रात तक गायब रहने के बारे में पूछताछ की।पति द्वारा पूछे जाने के बाद भी पत्नी ने कोई जबाब नही दिया।तब पति के मन मे पत्नी के चरित्र को लेकर शंका होने लगी।पति द्वारा बार-बार पूछे जाने के बाद भी जब पत्नी ने संतोषजनक जवाब नही दिया।तब पति ने गुस्से में आकर चरित्र शंका पर देर रात पत्नी के सिर पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर दिया।जिससे मौके पर ही पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।जिस दौरान यह घटना घटित हुई उस दौरान मृतिका का बेटा एवं परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर मे सो रहे थे।जबकि पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद पति पूरी रात पत्नी के शव के पास बैठा रहा।सुबह जब इस घटना के बारे में मृतिका के बेटे को उसकी दादी ने बताया।तब वह घर के अंदर जाकर वहाँ का खौफनाक मंजर देखकर सहम उठा।जमीन पर उसकी माँ मृत पड़ी हुई थी और पिता खून से सना टांगी लेकर वहाँ बैठा हुआ था।यह देख डरे सहमे हुए बेटे ने थाने जाकर माँ की हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।जिसके बाद गांव पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को टांगी समेत घर से गिरफ्तार किया।इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति घनश्याम मांझी के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह एएसआई नोहर साय प्रआ नंदकुमार प्रजापति आ पंकज देवांगन जितेंद्र सिंह संजय एक्का शामिल थे।
छत्तीसगढ़
Admin
30 Nov 2023
चरित्र शंका पर पति ने की पत्नी को धार दार हथियार से निर्मम हत्या
चरित्र शंका पर देर रात पति ने टंगिया से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768