राजीव कश्यप सीजी टुडे
अभिभाजित सरगुजा जिला के बलरामपुर रामानुजगंज जिला के बरियों पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत आरा में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। एक विशेष वर्ग के 5 लोगों द्वारा पत्थरबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें एक लड़की घायल हो गई। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया
गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए हिंदू समुदाय के लोग सरनापारा चौक से गुजर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में एक लड़की घायल हो गई, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। तनाव की सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह और तहसीलदार यशवंत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के सहयोग से मामले को और बढ़ने से रोका गया और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
/भारी संख्या में पुलिस बल तैनात/
माहौल को शांत रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है।
/पथराव करने वालों पर मामला हुआ दर्ज/
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल हैं। फिलहाल इलाके में सामान्य स्थिति है।
छत्तीसगढ़
Admin
18 Sep 2024
गणेश विसर्जन के दौरान विशेष वर्ग द्वारा पत्थरबाजी मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज
गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी : एक लड़की हुई थी घायल ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768