सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण जिला सरगुजा का वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास एवं पारंपरिक विधि.विधान के साथ ग्राम पंचायत कतकालो विकासखण्ड अम्बिकापुर में मनाया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आलोक दुबे थे।

समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। जिसके कारण आयोजन स्थल का वातावरण आध्यात्मिकता से भर गया। मुख्य अतिथि तथा समाज के वरिष्ठजनों ने अपने उत्साहवर्धक भाषणों में समाज में एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि श्री आलोक दूबे जी के द्वारा संगठन को 11000.00 रूपये एवं मैनपाट से आये विप्र श्री रजनीश पाण्डेय जी के द्वारा 51000.00 रूपये का सहयोग देने की घोषणा की गयी। ताकि संगठन चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हो सके और ‘‘जुड़ेगा समाज, तो बढ़ेगा‘‘ समाज की परिकल्पना साकार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान समाज की गरिमा और परंपराओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वृद्धजनों को साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
संगठन के अध्यक्ष श्री प्रभु नाथ पांडेय एवं संरक्षक श्री उमाशंकर उपाध्याय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों व अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
सभा के अंतिम में कलकालो निवासी स्व. जयशंकर दूबे, लखनपुर निवासी स्व. राम नारायण दूबे, कुबेरपुर निवासी श्री अतिश पाण्डेय जी की दादी का विगम दिनों में स्वर्गवास हो गया है, जिनकी आत्मा की शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्यांजली दी गई।
समारोह का समापन श्री कपिल पाण्डेय जी के द्वार किये गये आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, जिला मिडीया प्रभारी के द्वारा किया गया।
