Current Date:03 Jun 2026





भूपेश सरकार ने 16 लाख गरीब परिवारों से छिना प्रधानमंत्री आवास- ज्योति नंद दुबे

गरीबों का हक छिनने वाली सरकार से चुनाव में बदला लेगी सीतापुर की जनता विधायक निवास का किया घेराव

भूपेश सरकार ने  16 लाख गरीब परिवारों से छिना प्रधानमंत्री आवास- ज्योति नंद दुबे
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

  भारतीय जनता पार्टी  के द्वारा  "मोर आवास मोर अधिकार" अभियान अंतर्गत आज सीतापुर विधानसभा स्तरीय विधायक निवास का घेराव कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य, रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय, तथा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।  
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि हर गरीब को आवास व पक्का मकान मिले ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है परंतु कॉंग्रेस की प्रदेश सरकार को इससे चिढ़ है वो गरीबों का भला नहीं चाहती उन्हें तो बस 10 जनपथ के एक परिवार की भलाई से मतलब है उन्हें खुश करने के लिए भूपेश सरकार कुछ भी कर सकती है। आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कॉंग्रेस पार्टी व उनके विधायक मंत्रियों को इन चार सालों में समझ चुकी है अब चुनाव में उन्हें सबक सिखाने के लिए सीतापुर की जनता भी तैयार बैठी है। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। भूपेश सरकार की नीयत में खोट है तभी गरीबों को उनका हक देने से भाग रही है ये सरकार लेकिन जनता जाग गई है अब भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू है।

कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों के लिए अपने संबोधन में भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कारण आज छत्तीसगढ़ में 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं, भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के हर गरीब परिवार को 2022 तक पक्का मकान देने का संकल्प लिया लेकिन प्रदेश की लुटेरी भूपेश बघेल सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना से बनने वाली आवास में राज्यांश ना देकर गरीबों को पक्का मकान में रहने की सपना को खत्म करने का काम किया है। 

इस अवसर पर भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वंचित हितग्राहियों को उनका आवास मिलने तक भारतीय जनता पार्टी उन लोगों के लिए अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी, विधायक और मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर क्षेत्र का शोषण  बहुत किया और सीतापुर क्षेत्रवासियों को भ्रमित करते हुए उन्हें हमेशा से उपेक्षित रखा है,  इस विधानसभा क्षेत्र में निवासरत गरीब एवं मजदूरों से उनका अधिकार प्रधान मंत्री आवास छीनने का काम किया है क्षेत्र के विधायक और भूपेश सरकार ने।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में जब भाजपा सरकार थी तब 7 लाख 80 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए गए थे, प्रत्येक गांव में 60 से 100 तक आवास बनाए गए और जब से यह कांग्रेस की सरकार आई है प्रधानमंत्री आवास बनाना बंद हो गया। आगे उन्होंने कहा कि केवल छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को पक्का का मकान मिल चुका है, परंतु छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के लिए अपने हिस्से की राज्यांश देना तो दूर की बात है, केंद्र द्वारा दिए गए राशि का भी भूपेश सरकार ने दुरुपयोग किया है।
इस अवसर पर सीतापुर प्रभारी उपेन्द्र यादव,जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, राजाराम भगत, श्रवण दास, रजनीश पांडे, राजू राम, बालनाथ यादव, विनोद हर्ष, रोशन गुप्ता, बंशीधर उरांव, जमुना यादव, निरू मिस्त्री, अनिल सिंह, प्रोफेसर गोपाल राम, अनिल अग्रवाल, सरजू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे